RED VELVET CUPCAKES बनाकर कीजिये अपने पार्टनर को खुश

सामग्री  :- 
– मैदा 2½ कप
 
– बेकिंग पाउडर 1 टेबलस्पून 
 
– कोको पाउडर 2 टेबलस्पून 
 
– बटर ½ 
 
– चीनी 1½ कप
 
– अंडे 2 
 
– वैनीला एक्सटेक्ट 1 टेबलस्पून  
 
– छाछ 1 कप 
 
– सिरका 1 टेबलस्पून
 
– बेकिंग सोडा 1 टेबलस्पून  
 
– नमक 1 चुटकी 
 
– लाल रंग का फूड कलर 2 छोटी बोतलें 
 
बनाने की विधि :- 
1. सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक लेकर मिलाएं।
 
2. अब दूसरी कटोरी में लाल रंग का फूड कलर और कोको पाउडर को मिला कर पेस्ट बना लें।
 
3. दूसरी तरफ आप ब्लेंडर की मदद से बटर और चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
 
4. बटर और चीनी को मिक्स करने के बाद इसमें अंडा, वैनीला, रेड कोको पेस्ट को मिक्स करके डाल दें।
 
5. अब मैदे और बेकिंग पाउडर में बटर वाला अौर कोको पाउडर वाला मिश्रण मिला कर अच्छे से फेट लें। 
 
6. इसके बाद में दूसरी कटोरी में बेकिंग सोडा और सिरका मिला कर केक के मिश्रण में डाल कर मिलाएं। 
 
7. मिश्रण को केक मे डालने के बाद ओवन को 350 डिग्री एफ के टंपरेचर पर गरम कर लें।
 
8. अब मफिन टिन लेकर उसमें केक का मिश्रण डालें अौर बेक करने के लिए अौवन में रख दें।
 
9. जब केक बन कर तैयार हो जाए तो इसे ठंडा करके अपने मनपसंद की आइसिंग करके सबके सर्व करें। 

Back to top button