RBI जल्द जारी करेगा 100 का नया नोट, सामने आई पहली तस्वीर

रिजर्व बैंक एक के बाद एक नए नोट जारी कर रहा है। अब तक आए 2000, 500, 200, 50 और 10 के नोटों के बाद अब बारी 100 के नोट की है। रिजर्व बैंक के अनुसार जल्द ही नया नोट बाजार में आएगा। इसके आने के बाद बाजार में पहले से उपलब्ध पुराने 100 के नोट चलन में बने रहेंगे। नया 100 का नोट महात्मा गांधी सीरीज का होगा।

नोट की एक और खासियत इसमें छपने वाला स्मारक भी है। नोट के पिछले हिस्से में यूनेस्को की विश्वदाय सूची में शामिल गुजरात के पाटन स्थित रानी की बावड़ी नोट पर दिखाई देगी। आमतौर पर लोगों के बीच कम चर्चित इस ऐतिहासिक इमारत को यूनेस्को ने बावड़ियों की रानी की उपाधि दी है।

यह पहला नोट होगा, जिसमें तकनीक से लेकर सामग्री तक सब कुछ भारतीय है। इस नोट में लगने वाला कागज भारत में तैयार किया गया है। प्रिंटिंग में लगने वाली स्याही भारतीय है और सिक्योरिटी फीचर भी पूरी तरह भारत में ही तैयार किए गए हैं।

ये होंगे सिक्योरिटी फीचर

नए नोट की सिक्योरिटी फीचर में सबसे प्रमुख गांधी जी का चित्र होगा। इस सिक्योरिटी फीचर को गुप्त रखा जाएगा लेकिन यह नोट के रंग से कंट्रास्ट में होगा। नोट का रंग हल्का जामुनी होगा। आरबीआइ सूत्रों के अनुसार यही सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर है। इसके अलावा करीब दो दर्जन सूक्ष्म सिक्योरिटी फीचर बढ़ाए गए हैं, जो पुराने नोट में नहीं है।

अविश्वास प्रस्ताव: बीजेपी ने कहाँ कमजोर है सोनिया गांधी का गणित

आकार छोटा होगा नए नोट का

अन्य नए नोटों की तरह सौ रुपये का नया नोट भी पुराने नोट से छोटा होगा। एक गड्डी का वजन तकरीबन 83 ग्राम होगा। नोट की लंबाई और चौड़ाई में करीब 10 फीसद की कमी की गई है।

 

Back to top button