दीपिका नहीं अमेरिकी रैपर के साथ रणवीर सिंह ने मनाई होली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

होली एक ऐसा त्योहार है जो ना केवल देश में बल्कि विदेशी भी मनाते हैं। जी हां, बॉलीवुड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अमेरिकन रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर फरेल विलियम्स के साथ होली का जश्न मनाया। फरेल विलियम्स मुंबई में स्पोर्ट्स वियर कंपनी के प्रचार के लिए आए थे। रणवीर सिंह और फरेल दोनों इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैंदीपिका नहीं अमेरिकी रैपर के साथ रणवीर सिंह ने मनाई होली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

होली इवेंट के मौके पर अमेरिकन रैपर फरेल रणवीर सिंह के गाने ‘खलीबली’ पर जमकर थिरके। बांद्रा के ताज में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने अबीर और फूलों से होली खेली।

It’s a CRAZY-HOLI with @ranveersingh #HappyHoli ⚡

A post shared by Yash Raj Films Talent (@yashrajfilmstalent) on

कार्यक्रम की होस्टिंग रणवीर सिंह ने की। इसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में रैपर फैरल के साथ रणवीर सिंह होली लुक में कमाल के दिख रहे हैं। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं। वीजे अनुशा दांडेकर, सेलिब्रिटी शेफ सारा टोड, मिनी माथुर और उनके दो बच्चे कार्यक्रम में पहुंचे। 11 बार ग्रेमी अवॉर्ड विनर फरेल ने होली को खूब एंजॉय किया।

Back to top button