‘संजू’ हिट होते ही रणबीर ने इस खास जगह मनाया मां नीतू कपूर का बर्थडे…

‘संजू’ फिल्म के सुपरहिट होते ही कपूर खानदान के पैर जमीं पर नहीं टिक रहे और जब मौका नीतू कपूर के जन्मदिन का हो तो, बात ही कुछ और है। इन दिनों रणबीर कपूर अपने पूर परिवार के साथ पेरिस में है जहां पर उन्होंने नीतू कपूर का बर्थडे खूब धूमधाम से मनाया। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि नीतू कपूर के बर्थडे के जश्न में हिस्सा लेने आलिया जाएंगी लेकिन तस्वीरों में वह नहीं दिखाई दीं।'संजू' हिट होते ही रणबीर ने इस खास जगह मनाया मां नीतू कपूर का बर्थडे...

जन्मदिन की तस्वीरों को नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर रिद्धिमा ने शेयर की है। एक तस्वीर में पूरा परिवार टेबल पर एक साथ बैठा हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार पेरिस घूमता हुआ नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों में नीतू, ऋषि, रणबीर और रिद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी और कृष्णा कपूर भी नजर आईं जो कि रणबीर कपूर की दादी हैं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर के जन्मदिन के जश्न के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रिद्धिमा केक लेकर आती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं बाकी सभी लोग तालियां बजाकर नीतू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

वैसे तो हर बार ही नीतू कपूर के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार के जश्न का मजा रणबीर की वजह से दोगुना हो गया। रणबीर की ‘संजू’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं लेकिन उसकी कमाई अभी भी जारी है। इस फिल्म में न केवल रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं बल्कि उनके करियर को नई उड़ान मिल गई।

नीतू कपूर के जन्मदिन से एक दिन पहले रणबीर आलिया के परिवार से मिलने देर रात उनके घर गए थे। इस मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भी पेरिस जा सकती है लेकिन वह नहीं पहुंचीं। कहा जा रहा है कि आलिया ‘कलंक’ फिल्म के पहले शिड्यूल की शूटिंग में बिजी थी जिस वजह से वह इस जश्न का हिस्सा नहीं बन सकींं। आपको बता दें, बीते कुछ वक्त से आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में हैं।

https://www.instagram.com/p/Bk_Birwh4dL/?utm_source=ig_embed

Back to top button