महागठबंधन में रामविलास को नहीं आने दूंगा: जीतनराम मांझी

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में रामविलास पासवान की एंट्री नहीं हो सकती है। रामविलास पासवान के महागठबंधन में आने का मैं विरोध करूंगा।महागठबंधन में रामविलास को नहीं आने दूंगा: जीतनराम मांझी

उन्होंने कहा कि तेजस्वी का अपना व्यक्तिगत विचार हो सकता है कि रामविलास महागठबंधन में आएं। मांझी ने कहा कि रामविलास का दलितों से कोई लेना-देना नहीं है। उनके बेटे चिराग कुछ बोलते हैं और रामविलास कुछ बोलते हैं। एेेसे में उनकी मंशा क्या है? नहीं मालूम।

मांझी ने अाज बिहार सरकार के कामकाज के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड जारी कर सरकार की विफलताओं को उजागर किया। हम की तरफ से जारी रिपोर्ट कार्ड का शीर्षक है-एक साल बुरा हाल। वहीं रिपोर्ट कार्ड के मुख्य पेज पर छपा है-दंगाइयों की बहार है…नीतीशे कुमार है। 

Back to top button