राजबब्बर ने सरकार और बाढ़ पीडि़तों के लिए कही ये बात…

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर बचाव व राहत कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में उदासीनता बरत रही है। इस कारण जान-माल का अधिक नुकसान हो रहा है। राजबब्बर ने सभी जिला व शहर अध्यक्षों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कांग्रेसजन बाढ़ पीडि़तों की मदद करें। जहां सरकार मदद करने नहीं जा रही है वहां पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्तर से मदद करें।राजबब्बर ने सरकार और बाढ़ पीडि़तों के लिए कही ये बात...

गोरखपुर में कांग्रेस की सदस्यता  

गोरखपुर के सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह पासवान ने अपने साथियों के साथ शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी मदनमोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अध्यक्ष राजबब्बर ने नए साथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तेजी से प्रदेश के युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे साफ है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से युवा खुश नहीं हैं। आज युवा वर्ग सबसे अधिक परेशान है। जिन लोगों के बल पर मोदी व योगी सत्ता में बैठे हैं आज उन्होंने इनकी ओर आंखें मूंद ली हैं। 

रोहिंग्याओं को भी मिले संरक्षण 

कांग्रेसप्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि कर्नाटक में गठबंधन हो या महागठबंधन, कांग्रेस को अलग रास्ते पर चलना पसंद नहीं है। असम का मुद्दा राष्ट्रीय है। इस मुद्दे पर कांग्रेस संजीदा है। 40 लाख लोगों को निकालने का फैसला सरकार को नहीं करना चाहिए। यहां प्रेसवार्ता मेंमीम अफजल ने कहा कि विपक्षी दलों के एक होने से भाजपा छटपटाई हुई है। एजेंडे पर काम करने के बजाय देश को बांटने की ओर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या सताए हुए हैं उन्हें भी संरक्षण मिलना चाहिए। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री चुनने का फैसला पार्लियामेंट्री कमेटी करती है। 

Back to top button