Punjab Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates: पंजाब में मतगणना में कांग्रेस 8 भाजपा व शिअद 2-2 सीटों आप एक सीट पर आगे

Punjab Lok Sabha Elections 2019 के मतगणना में शिअद और भाजपा गठबंधन को तीन सीटों पा बढ़त मिली है और उसके उम्‍मीदवार जीत की ओर अग्रसर हैं। कांग्रेस 8 सीटों पर कांग्रेस प्रत्‍याशिेयों ने बढ़त बनाई हुई है। आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे है। पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की भारी जीत लगभग तय हो गई है। इसी तरह गुरदासपुर सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी सनी देयाल भी बड़ी जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर हैं। पटियाला से कांग्रेस प्रत्‍याशी व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी परनीत कौर भी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही हैं। आप के भगवंत मान संगरूर सीअ पर अच्‍छी बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर, बठिंडा में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। यहां से हरसिमरत कौर बादल से आगे हैं।

कांग्रेस पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट की मतगणना में कांग्रेस 8 सीटों, शिअद दो सीटों, भाजपा तीन सीटों और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे है। मतगणना कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 21 स्थानों पर हो रही है। विभन्नि क्षेत्रों में प्रत्‍याशियों के समर्थकों ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है।  होशियारपुर से भाजपा के साेमप्रकाश भी आगे हैं और जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

कांग्रेस को 8, भाजपा को 2, शिअद को 2 और आप को 1 सीट पर बढ़त

Punjab Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates

4:41 PM: फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह ने विजयी बढ़त बना ली है। वह शिअद के दरबारा सिंह गुरु से 93 हजार 558 वोटों से आगे हैं। अमर सिंह 410171 और शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 316613 वोट मिले हैं।

4:39 PM: संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान भी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने 1 लाख 7 हजार 679 वोटों से कांग्रेस के केवल सिंह ढि़ल्‍लों को हराया। भगवंत मान को 401701 वोट मिले और केवल सिंह ढिल्‍लों को 294022 वोट मिले। मान दूसरी बार संगरूर से सांसद बने हैं।    

3:58 PM:  बठिंडा क्षेत्र में मतगणना में अब शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल लगातार बढ़त बना रही हैं। हरसिमरत कौर की बढ़त अब 21912 वोटों की हो गई है। अब तक की मतगणना में हरसिमरत कौर को 4 लाख 90 हजार 628 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर राजा वडिंग को 4 लाख 69 हजार 216 वोट मिले हैं।

3:44 PM: पटियाला से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी व कांग्रेस प्रत्‍याशी परनीत कौर15448 मतों से आगे से आगे हैं। परनीत को अत तक 5 लाख 13 हजार 435 वोट मिले हैं। शिअद के सुरजीत सिंह रखडा़ काे 3 लाख 58 हजार 987 वोट प्राप्‍त हुए हैं।

3:41 PM: फिरोजपुर सीट पर शिअद के सुखबीर सिंह बादल भारी मतों से जीत के करीब हैं। उनकी कांग्रेस प्रत्‍याशी शेर सिंह घुबाया पर बढ़त 193368 वोट हो गई है।  सुखबीर बादल अब तक 611229 और  शेर सिंह घुबाया को 417861 वोट मिले हैं।

03:39 PM: गुरदासपुर सीट पर भाजपा के सनी देयोल भारी जीत की ओर अग्रसर है। सनी कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ से 83492 वोटों से आगे हैं। सनी देयोल को अब तक 518136 वोट और सुनील जाखड़ 434645 वोट मिले हैं।  

02:55 PM: अमृतसर सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी गुरजीत सिंह औजला को बड़ी बढ़त मिल गई है। औजला ने केंद्रीय राज्‍यमंत्री हरदीप सिंह पुरी से 95984 वोटों की बढ़त बना ली है। अब तक औजला काे 405634 और हरदीप 309650 वोट मिले हैं।

02:52 PM: बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल अब 19156 वोट से आगे हो गई हैं।

02:42 PM: बठिंडा में कड़ी टक्‍कर है। केंद्रीय मंत्री और शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल 16858 वोटों से आगे हैं। यहां से हरसिमरत कौर को अब तक 454491 और कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 437633 वोअ मिले हैं।

02:21 PM: हाेशियारपुर संसदीय सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार सोमप्रकाश 45029 वोटों से आगे हैं। साेमप्रकाश को अब तक 401313 और डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को 356284 वोट मिले हैं।

02:12 PM: बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग 14252 वोटों से आगे हैं। परनीत कौर पटियाला सीट पर 129298 से आगे हैं।

02:05 PM: फिरोजपुर सीट से शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल भारी जीत की ओर अग्रसर हैं। सुखबीर बादल  को अब तक 180120 वोटों से आगे हैं। सुखबीर को अब तक 572538 और कांग्रेस के प्रत्‍याशी शेर सिंह घुबाया को 392418 वोट मिले हैं।

01:53 PM: गुरदासपुर में भाजपा के सनी देयोल को निर्णायक बढ़त मिल गई है। सनी अभी 77825 मतों से आगे हैं। सनी देयोल काे अब तक 444497 वोट और कांग्रेस के सुनील जाखड़ 366672 वोट मिले हैं।

01:41 PM: लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू को भी बड़ी बढ़त मिली है। बिट्टू 73,211 से आगे हैं। बिट्टू को 3,58,409 मत मिले हैं। यहां से लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत बैंस को 2,85,198 और शिअद के 
महेश इंदर ग्रेवाल 2,81,239 वोट मिले हैं। 

01:31 PM: फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह शिअद के दरबारा सिंह गुरु से 67253 से आगे हैं। अमर सिंह को 297681 वोट मिले हैं और दरबारा सिंह गुरु को 230428 वोट मिले हैं।

01:27 PM: फरीदकोट सीट से कांग्रेस के प्रत्‍याशी मोहम्‍मद स‍दीक 62 178 मतों से आगे हैं। सदीक को इअब तक 323376 वोट मिले हैं। शिअद के गुलजार सिंह रणीके को 261198 वोट मिले हैं।

01:17 PM: बठिंडा लोकसभा सीट पर कड़ी टक्‍कर दिख रही है। हरसिमरत कौर बादल यहां से अभी 10307 से आगे हैं।  हरसिमरत कौर को अब तक 346464 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को अब तक 336157 वोट मिले हैं1

01:09 PM: गुरदासपुर सीट पर भाजपा के सनी देयोल की बढ़त और मजबूत हाे गई है। सनी देयोल 68946 से आगे हैं। सनी देयोल को अब तक 385563 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ को 316617 वोट प्राप्‍त हुआ है।

12:37 PM: संगरूर आप के भगवंत मान 50 हजार से अधिक मतों से आगे हो गए हैं।

12:32 PM: पटियाला से कांग्रेस प्रत्‍याशी व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ही पत्‍नी परनीत कौर ने भी बड़ी बढ़त बना ली है। परनीत कौर यहां से शिअद उम्‍मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से 97820 मतों से आगे हैं। परनीत को अब तके 348622 और रखड़ा को 250802 वोट मिले हैं।

पटियाला में जश्‍न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

12:22 PM: फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह 36343 वोटों से आगे हैं। अब तक की मतगणना में अमर  सिंह को 2024467 वोट मिले हैं। शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 166124 मत मिले हैं।

12:10 PM: बठिंडा लोकसभा सीट पर शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल को 10044 वोटों की बढ़त मिल गई है। हरिसिमरत कौर को 256871 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्‍याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 207608 वोट मिले हैं।

11:59 AM: गुरदासपुर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सनी देयोल को बड़ी बढ़त मिल गई है। वह कांग्रेस के सुनील जाखड़ से अ‍ब तक 49263 वोटों से आगे हैं। सनी को अब तक की मतगण्‍ना में 256871 मत मिले हैं। सुनील जाखड़ को 207608 वोट हासिल हुए हैं।

गुरदासपुर सीट से सनी देयोल को बढ़त मिलने के बाद पठानकोट में जश्‍न मनाते भाजपाई।

11:55 AM: रुझानों में बढ़त के बाद सनी देयोल के कहा कि बहुत खुश हूं।  सनी बोले, जनता ने ढाई किलो के हाथ को और भारी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हक में रूझान आने से खुश हूं।

11.48 AM: फिराेजपुर सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्‍याशी सुखबीर सिंह बादल को भारी बढ़त मिल गई है। सुखबीर यहां से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया से 73249 मतों से आगे हैं। सुखबीर को अब तक 260411 और घुबाया को 187162 मत मिले हैं।

11:38 AM: आनंदपुर साहिब सीट कांग्रेस उम्‍मीदवार मनीष तिवारी 16877 मताें से आगे हैं। मनीष तिवारी को 212448 मत मिले हैं। अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 195571 वोट मिले हैं।

11:32 AM:  अमृतसर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला यहां से 29612 मतों से आगे हो गए हैं। औजला को अब तक 146038 वोट मिले हैं। भाजपा के हरदीप सिंह पुरी को 116426 मत मिले हैं।

11:27 AM: हाेशियारपुर सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी साेमप्रकाश आगे हो गए हैं। वह 12806 वोटों से कांग्रेस के राजकुमार चब्बेवाल से आगे चल रहे हैं। अब तक साेमप्रकाश को 182406 और राजकुमार चब्बेवाल को 169600 वोट मिले हैं।  

11:15 AM: फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. अमर सिंह 25251 मताें से आगे हैं। डाॅ. अमर सिंह को 120090 मत मिले हैं और शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 94839 मत मिले हैं। 

11:08 AM: बठिंडा सीट पर शिअद प्रत्‍याशी हर‍सिमरत कौर बादल 6627 मतों से आगे हैं। उनको अब तक 153191 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्‍याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 146564 वोट मिले हैं।

10:56 AM: गुरदासपुर सीट से भाजपा के सनी देयोल की बढ़त मजबूत हो गई है। सनी देयोल को अब तक 123813, कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 91626 मत मिले हैं।

10:53 AM: पटियाला सीट पर पांचवें राउंड में कांग्रेस की परनीत कौर 31289 वोट से आगे हैं।  परनीत कौर को 146123, शिअद से सुरजीत सिंह रखड़ा को 114834  और पीडीए के धर्मवीर गांधी को 39046 मत मिले हैं ।

10:52 AM: संगरूर में आप के भगवंत मान पहले स्थान पर हैं। वह कांग्रेस के उम्‍मीदवार केवल सिंह ढिल्‍लों से 28095 मतों से आगे हैं।

10:45 AM: अमृतसर सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं। औजला 20269 वोटों से आगे हैं। अब तक औजला को 89863 और  भाजपा के प्रत्‍याशी हरदीप पुरी को 69594 वोट मिले हैं।

10:44 AM:  पटियाला सीट पर दूसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर 3288 वोट से आगे हैं।

10:42 AM : लुधियाना में कांग्रेस प्रत्‍याशी रवनीत सिंह बिट्टू 23563 वोटों से आगे चल रहे हैं। बिट्टू को अब तक 136867, लाेक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 113304 और शिअद के मोहिंदर सिंह ग्रेवाल को 108311 वोट मिले हैं1

10:33 AM: अमृतसर सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं। औजला 18054 वोटों से आगे हैं। अब तक औजला को 85420 और  भाजपा के प्रत्‍याशी हरदीप पुरी को 67366 वोट मिले हैं।

10:29 AM: बठिंडा लोकसभा सीट से शिअद की हरसिमरत कौर बादल अब 5131 मतों से आगे हो गई हैं। हरसिमरत कौर को अब तक 91797 और कांग्रेस प्रत्‍याशर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 86566 मत मिले हैं।

संगरूर में लोकसभा चुनाव में बढ़त के बाद भगवंत मान का अंदाज।

10:20 AM: संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आगे चल रहे हैं। वह 22423 मतों से आगे चल रहे हैं। भगवंत मान को अब तक 69080 और कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्‍लों को 46557 वोट मिले हैं।

10:15 AM: गुरदासपुर सीट पर भाजपा के सनी देयोल की बढ़त लगातार मजबूत हो रही है। सनी देयोल को 67673 और कांग्रेस के सुनील जाखड 50984 मतों से आगे हैं।

10:13 AM: फिराेजपुर सीट से सुखबीर सिंह बादल दूसरे राउंड में 2589 मतों से आगे। पहले और दूसर राउंड को मिलाकर वह 3562 मताें से आगे हो गए हैं। दूसरे राउंड में सुखबीर सिंह बादल को 8933 वोट मिले हैं और कांग्रेस्र के शेर सिंह घुबाया को 6344  मिले हैं। 
 

10:12 AM: लुधियाना सीट पर कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 17 हजार से आगे हैं।

9:58 AM: जालंधर  लोकसभा सीट पर कांग्रेस के संतोख चौधरी 4880 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:52 AM: चंडीगढ़ सीट पर भाजपा की किरण खेर कांग्रेस के पवन बंसल से 2000 मतों से आगे हैं।

9:51 AM: फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. अमर सिंह आगे चल रहे हैं। मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस को 3971, शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 1378 और आप के बनदीप सिंह दूलो को 666 मिले हैं। 

9:44 AM: गुरदासपुर से भाजपा के सनी देयोल की बढ़त मजबूत होती दिख रही है। उनको 10502 की लीड मिली है। सनी देयोल को अब तक 27453 और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 16951 मत मिले हैं।

9:37AM: लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 11 हजार मत से आगे। अब तक बिट्टू को 51602, शिअद के मोहिंदर सिंह ग्रेवाल को 40036, सिमरजीत सिंह बैंस को 394345 मत मिले हैं।

9:34 AM: बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल की बढ़त 1300 हुई।

9:33 AM: आनंदपुर साहिब सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से 2418 वोट से आगे।

9:32 AM: फिराेजपुर सीट से शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल 2125 मतों से आगे।

9:31 AM: अमृतसर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला 2610 वोटों से आगे। यहां से केंद्रीय राज्‍यमंत्री हरदीप पुरी पीछे चल रहे हैं।

9:30 AM: बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल 277 वोट से आगे।

9:27 AM: गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सनी देयाेल 2267 मतों से आगे हैं। पठानकोट की तीन विस के पहले राउंड की गिनती में सनी देयोल 4474 और कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ 2207 मत मिले हैं। 

9:23 AM: पटियाला सीट पर दूसरे चरण कांग्रेस की परनीत कौर करीब 591 वाेटों से आगे। परनीत को अब तक  मिली 3618 वोट। दूसरे स्थान पर अकाली बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा 3027, तीसरे स्थान पर नवां पंजाब पार्टी के डॉ. धर्मवीर गांधी 953 मत, चौथे स्थान पर आप पार्टी की नीना मित्तल 399 मत मिले हैं।

9:07 AM:  खडूर साहिब   से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा 4 राउंड में 5874 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
गुरदासपुर में भाजपा के सनी देयोल 1400 से अधिक मतों से आगे। सनी को अब तक 5415 मत मिले हैं, और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 3948 मत मिले हैं।

9:03 AM: आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी अब आगे हो गए हैं। अब तक तिवारी काे 12520 और अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा 12385 मत मिले हैं।

9:03 AM: लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 4440 मतों से आगे हाे गए हैं। यहां शिअद के प्रत्‍याशी मोंहिंदर सिंह ग्रेवाल दूसरे स्‍थान पर हैं।

9:02 AM: खडूर साहिब सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा दो राउंड की मतगणना में 2801 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8:57 AM: होशियारपुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ राज कुमार चब्बेवाल 150 मतों से आगे हुए। भाजपा के सोमप्रकाश पिछड़े।

8:55 AM: लुधियाना सीट से लिप प्रत्याशी सिमरजीत सिहं बैंस 304 मतों से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू पीछे चल रहे हैं।

8:53 AM: पंजाब की छह सीटों के प्रारंभिक रूझानों में कांग्रेस तीन, भाजपा दो और शिअद एक सीट पर आगे।

8:50 AM: होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश ने कांग्रेस प्रत्‍याशी पर 675 मतोंं से बढ़त बनाई।
8:49 AM: आनंदपुर से शिअद प्रत्याशी प्रेेेम सिंह चंदूमाजरा 593 मतों से आगे। कांग्रेस प्रत्‍याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी पीछे।
8.48 AM: गुरदासपुर में भाजपा प्रत्‍याशी व बॉलीवुड स्‍टार सनी देयोल आगे।

8.46 AM: खडूर साहिब में भी कांग्रेस आगे। कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा डाक मतों की गिनती में 721 मतों से आगे।

8.43 AM: पटियाला में कांग्रेस की परनीत कौर आगे हैं। वह करीब 2300 से अधिक मतों से आगे। परनीत कौर को अब तक 4685, शिअद के सुरजीत सिंह रखड़ा को 2326 और धर्मवीर गांधी 1400 और आप की नीना मित्तल को 386 मत मिले हैं।

8.36 AM: पंजाब के 13 सीटों और चंडीगढ़ सीट पर अब भी डाक मतों की गिनती हो रही है।

8.29 AM:  फरीदकोट के धर्मकोट लोकसभा क्षेत्र में पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्‍मद सदीक 594 वोट से आगे हैं पहले राउंड में कांग्रेस को 3938 और अकाली दल के प्रत्याशी को 3344 वोट मिले हैं।

8.15 AM: राज्‍य में विभिन्‍न मतगणना केंद्रों पर डाक मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हाे गई है। डाक मतों के बक्‍से कड़ी सुरक्षा में मतगणना केंद्रों पर लाए गए।

रूपनगर में डाक मतों को ले जाते कर्मचारी।

8.11 AM: पटियाला में अभी मतगणना नहीं शुरू हुई है। थोड़ी देर में शुरू होने की उम्‍मीद है।

8.05 AM: पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना केंद्रों के बाहर बेहद कड़ी सुरक्षा है। मतगणना केंद्रों की ओर जाने वाले रास्‍तों को सील कर दिया गया है।

8.00 AM: मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले सर्विस वोटों की गिनती हो रही है।

7.56 AM: मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा। पुलिस के संग अर्द्ध सैनिक बलों ने संभाली कमान। मतगणना कर्मियों को कड़ी सुरक्षा में अंदर जाने दिया गया। उम्‍मीदवारों के एजेंटों को भी कड़ी जांज के बाद मतगणना हॉल में जाने दिया गया।

मुक्‍तसर साहिब में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षा व्‍यवस्‍था।

हर सीट पर पांच वीवीपैट पर्चियों की गिनती

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू अनुसार हर सीट के पांच बूथों पर वीवीपैट पर्चियों की भी गिनती होनी है। इस कारण अंतिम परिणाम घोषित करने में ज्यादा समय लग सकता है। फिर भी होशियापुर में कम प्रत्याशी होने के कारण मतगणना का कार्य पहले पूरा हो जाएगा।

सबसे पहले होशियारपुर, सबसे बाद में अमृतसर का परिणाम

मतगणना के दौरान होशियारपुर लोकसभा सीट का परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है क्योंकि यहां से मात्र आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं अमृतसर में 30 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण यहां मतगणना में समय लग सकता है और परिणाम सबसे बाद में आने की संभावना है।

फिरोजपुर में मतगणना का दृश्‍य।

ईवीएम की तीन स्तरीय सुरक्षा

डॉ. राजू ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट को तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया। पहला चक्र केंद्रीय सशस्त्र बलों का, दूसरा राज्य के सशस्त्र बलों का और तीसरा चक्र स्थानीय पुलिस का है। पंजाब पुलिस निदेशालय ने विभिन्न मतगणना केंद्रों के लिए पंजाब सशस्त्र पुलिस बटालियन के 2925 पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया है।

Back to top button