प्रियंका चोपड़ा का सामने आया अजीबोगरीब लुक, देखकर डर जाएगे आप…

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। फैशन आइकॉन प्रियंका ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फैशन के मामले में काफी लोग फॉलो करते हैं और जिस तरह से वो कोई भी फैशन कैरी करती हैं, वो हर किसी के बस की बात नहीं है। एक्ट्रेस का एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस कर रही हैं। इस डांस में प्रियंका की हेयर स्टाइल काफी स्पेशल है और वो बाथरॉब में डांस कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद ने ये वीडियो शेयर किया है। माना जा रहा है कि यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा के किसी शूट के पहले का है। खबरें हैं कि प्रियंका किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट के लिए तैयार हो रही हैं और इसी दौरान वो मस्ती करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने अपने मेकअप, हेयर स्टाइलिस्ट को भी टैग किया है। इस वीडियो में उनकी हेयर स्टाइल की भी काफी चर्चा हो रही है।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद घर से निकली थीं, तो उन्होंने अपना एक्सपिरियंस शेयर किया था। इसके अलावा भी प्रियंका अपने इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से भी खबरों में हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया है कि वो करीब 2 महीने से बाहर नहीं निकलीं। लेकिन दो महीने बाद अब वो बाहर निकली हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने मास्क पहन रखा है। 

घर पर रहने के दौरान प्रियंका घर पर जमकर मस्ती कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार एक्टिव हैं और क्वारंटाइन के दौरान वो कैसे टाइम स्पेंड रही हैं इसके वीडियो और फोटो वो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसके अलावा लगातार कोरोना वायरस को लेकर लोगों को अपडेट कर रही हैं और कोरोना महामारी को लेकर उन्होंने डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों से भी बात की थी। 

Back to top button