प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले से सलमान को लग सकता है बड़ा झटका…

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली की फिल्म में फिर काम करती नजर आ सकती है। प्रियंका काफी समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान के अपोजिट फिल्म भारत साइन की थी लेकिन बाद में फिल्म से किनारा कर लिया।

बताते चलें कि प्रियंका ने हाल ही में निक जोनास के साथ सगाई की है। चर्चा है कि अब प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरा मंडी’ साइन की है। इसमें वह लीड रोल अदा करती दिखाई देंगी। पहले प्रियंका ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब प्रियंका ने हामी भर दी है।

प्रियंका हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म भी करना चाहती हैं। उनकी ‘काऊ बॉय निंजा वाइकिंग’ के साथ एक और हॉलीवुड फिल्म शुरू होने में देरी है। इसलिए वह बॉलीवुड फिल्म करना चाहती हैं। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव-मस्तानी, मेरीकॉम और गोलियों की रासलीला-रामलीला में काम किया है।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की आने वाली बॉलीवुड फिल्म में द स्काई इज पिंक हैं। बता दें कि यह फिल्म उनकी बॉलीवुड में कमबैक फिल्म होगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता फरहान अख्तर नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में जायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आएंगी।  

Back to top button