ऐसे हॉलीवुड में छा कर प्रियंका चोपड़ा, अब ऑस्कर में जाने को हैं तैयार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। इन दिनों वह हॉलीवुड में ‘क्वांटिको’ सीजन-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर में जाने के लिए तैयार हैं।ऐसे हॉलीवुड में छा कर प्रियंका चोपड़ा, अब ऑस्कर में जाने को हैं तैयार

हॉलीवुड में फिल्मों और शो के बाद अब प्रियंका प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड 2018 के नॉमिनेशन को अनाउंस करती दिखेंगी। यह एकेडमी का 90वां अवॉर्ड्स होगा। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को आधिकारिक रूप से चुना गया है।
‘द एकेडमी’ ने ट्विटर पर इस नॉमीनेशन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की भी तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका बिहाइंड द सीन शूट करती नजर आ रही हैं। बता दें कि अवॉर्ड के लिए होने वाले नॉमिनेशन की घोषणा इस मंगलवार को की जाएगी।
शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा मॉनिटर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर का टॉप पहना है और ब्लैक रंग का ट्राउजर पहना हुआ है। नॉमिनेशन की लिस्ट की अनाउंसमेंट को आप मंगलवार ऑस्कर डॉट कॉम, ऑस्कर डॉट ओआरजी और द अकेडमी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।
एकेडमी अवॉर्ड 4 मार्च 2018 को दिए जाने हैं। ऑस्कर नॉमिनेशन से जुड़ी अनाउंसमेंट को हॉलीवुड के ए लिस्ट एक्टर ही करते नजर आने वाले हैं। ऐसे में प्रियंका का भी इसमें शामिल होना काफी बड़ी बात है।
 
Back to top button