अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति देंगे नारी शक्ति पुरस्कार

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाअों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं भारत और विश्व की तमाम महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं।’ राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं अपने परिवारों के साथ ही राष्ट्र के लिए भी प्रेरणा हैं और उन्होंने समाज को स्थिरता प्रदान की है। राष्ट्रपति ने लोगों से आग्रह किया कि भविष्य के लिए काम करें जहां हर महिला को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अधिकार मिले।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति देंगे नारी शक्ति पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला विकास से आगे बढ़कर आज भारत का मंत्र है, महिलाओं के नेतृत्व में विकास। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘नए भारत के निर्माण के लिए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।’ ‘स्वच्छ भारत’ आयकन कुंवर बाई का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि कई महिलाओं ने अपने अनुकरणीय कर्मों के माध्यम से मानव जाति के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है।

पीएम ने चलाया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैशटैग ‘SheInspiresMe’का भी इस्तेमाल किया, जो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने लोगों से उन महिलाओं के बारे में लिखने का आग्रह किया हैं जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया हो। पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘वे (महिलाएं) पीढ़ियों को प्रेरित करती आईं हैं। मैं आपसे उन महिलाओं पर लिखने का आग्रह करता हूं, जिनसे आपको प्रेरणा मिलता है। 

बड़ी खबर: दाऊद के साथी फारुक टकला को दुबई से लाया गया मुंबई

 महिला दिवस पर राष्ट्रपति प्रदान करेंगे नारी शक्ति पुरस्कार

महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के बहुमूल्य योगदान को रेखांकित करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख महिलाओं एवं संस्थाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार 2017 प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी शामिल होंगी।

कार्यक्रम आज शाम 4.15 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा। केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रख्यात महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्का्र प्रदान किया जाता है। खेल, कला, समाजिक कार्य, विज्ञान,संरक्षण, कृषि, शिक्षा, सुरक्षा, हस्तशिल्प और रक्षा आदि क्षेत्रों से जुड़े 39 लोगों एवं संस्थानों को इस साल यह सम्मान दिया जाएगा।

Back to top button