उत्तराखंड के ये पुलिस अधिकारी और कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं, सराहनीय सेवाओं के लिए ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गर्इ है। उत्तराखंड के ये पुलिस अधिकारी और कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड को स्वतंत्रता दिवस के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। यहां होने वाले कार्यक्रम में नामित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि दो को ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ सम्मान से नवाजा जाएगा। जबकि छह ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किन-किन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 

इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान 

‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’  

1- हरेन्द्रपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/मण्डलाधिकारी, हरिद्वार। 

2- संजीव कुमार कौशिक, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, देहरादून। 

‘पुलिस पदक’ 

1-अजय जोशी, पुलिस अधीक्षक, जनपद पिथौरागढ़। 

2-श्री भगवत प्रसाद शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता सेक्टर, नैनीताल। 

3-श्री रणजीत सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक/मण्डलाधिकारी, देहरादून। 

4-श्री हरीश चन्द्र भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक, जनपद नैनीताल। 

5-श्री पूरन सिंह भण्डारी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय देहरादून। 

6-श्री राम प्रसाद, प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी 2123, 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर।

Back to top button