बिहार: उपचुनाव में तैनात सिपाही की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर। अररिया उपचुनाव रविवार को संपन्न हुआ। उपचुनाव में ड्यूटी में तैनात एक सिपाही की    हत्या कर उसका शव मकई के खेत में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने आज सुबह बरामद किया है। मृतक सिपाही पटना का रहने वाला है। उसकी मौत को संदिग्ध मानकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना फारबिसगंज थानाक्षेत्र के परवाहा हाट से पश्चिम वार्ड संख्या 6 आदिवासी टोला की बताई जा रही है।  घटना के संबंध में बताया जा रहा  है कि जिले में उपचुनाव के दौरान 11 तारीख को सिपाही ड्यूटी में आया था और परवाह के संथाली टोला के बूथ पर वह कार्यरत था। उसके साथ उसका एक साथी भी था और अपने साथी के  रिश्तेदार के घर पर ही वह रुका था।

मृतक जवान का नाम प्रेम कुमार है और वह पटना जिले का निवासी है और सुपौल जिला बल में तैनात है। जिसका बैच संख्या 320 है। घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे डीएसपी  ने बताया कि मृतक पटना का निवासी  है।

उसका साथी फरार है, उसका नाम  सुपल सोरेन है। वह पूर्णिया जिले के बनमनखी  थाना के  सुखासन का  निवासी है। मृतक जवान प्रेम कुमार सिमह पटना जिला का निवासी है और उसका शव  मक्के के खेत के पास से बरामद किया गया है। उसकी राइफल शव से सौ मीटर दूर और मैगजीन 50 मीटर की  दूरी पर मिली है।साथ ही उसकी स्कूटी भी  गायब है।

Back to top button