इलाहाबाद में दुष्कर्म के बाद किशोरी को उतारा मौत के घाट, छीनबीन में लगी पुलिस

इलाहाबाद । पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध में कमी नहीं आ रही है। संगमनगरी इलाहाबाद में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है।इलाहाबाद में दुष्कर्म के बाद किशोरी को उतारा मौत के घाट, छीनबीन में लगी पुलिस

इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र के गोहरी उपरहार गांव में कल देर रात एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आज सुबह शव खेत में मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। करेली और धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी छानबीन कर रही है।

करेली के गैती गांव निवासी एक 14 वर्ष की लड़की कल शाम को घर से निकली थी। रात में वह घर नहीं लौटी तो परेशान परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच आज सुबह करीब आठ बजे गोहरी उपरहार गांव के कुछ लोग खेत में फसल देखने गए तो युवती की लाश देख दंग रह गए। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हत्या से खलबली की सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र, इंस्पेक्टर धूमनगंज केपी सिंह, इंस्पेक्टर करेली इंद्रदेव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए पुलिस सीमा विवाद में भी उलझी रही।

छानबीन के दौरान ही लड़की के घरवाले भी वहां पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किशोरी की हत्या की गई है। दुष्कर्म हुआ है कि नहीं यह पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो सकेगा। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है कि वह कब और किसके साथ कहां के लिए घर से निकली थी। अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगा है।  

Back to top button