साल के आखिरी दिन आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी करेंगे ‘मन की बात’

आज साल का आखिरी दिन है। इस मौके पर पीएम मोदी 39वीं बार मन की बात करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। यह इस साल की आखिरी मन की बात होगी। पीएम के ‘मन की बात’ का प्रसारण आज सुबह 11 बजे से होगा। जिसे आल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी एप पर सुना जा सकेगा।

पिछली बार पीएम ने 26 नवंबर को मन की बात की थी जिसमें उन्होंने देश के लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी थी। और मुंबई हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए जनता से अपने अच्छे अनुभव साझा करने के लिए कहा था।   
 
Back to top button