PM मोदी और शाह ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 59वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, विनम्र, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी विशिष्ट कार्यशैली के साथ हर भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, अपने परिश्रम एवं कुशलता से सरकार व संगठन में विभिन्न दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामना। आपके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त हो और आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में शासन संभालने के बाद जगत प्रकाश नड्डा जून 2019 से भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से की है। नड्डा का जन्म आज ही के दिन 1960 में पटना में हुआ था।

Back to top button