इस जगह लड़की के पीरियड आने पर दी जाती है ऐसी सजा, जानकर खो बैठेंगे होश

भारत की एक और अजीब परंपरा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। वैसे तो हमें देश में कई तरह के रिवाज होते हैं और परंपराएं भी जो बहुत अजीब होती हैं। उनमे से एक है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं।इस जगह लड़की के पीरियड आने पर दी जाती है ऐसी सजा, जानकर खो बैठेंगे होश

दअरसल, ये अजीब परंपरा है असम के बंगाईगाँव जिले के सोलमारी की। जहाँ इसे मनाया जाता है। इस गांव में जब भी पहली बार किसी लड़की को पीरियड्स आते हैं तो जश्न मनाया जाता है। और ये कई सालों से चली आ रही है जो आज भी लागु है। जब भो लड़की को पहली बार पीरियड्स आते हैं तो माता पिता उसकी शादी केले के पेड़ से करवाते हैं जिसे तोलिनी ब्याह कहा जाता है। और ये तभी होता है जब लड़की किशोर हो जाती है।

इसे पीरियड के पहले दिन ही किया जाता है। उसके बाद लड़की को एक अँधेरे कमरे में रखा जाता है जहाँ सूरज की रौशनी भी ना आ सके। इसी के साथ लड़कियों को पका खाना भी नही दे सकते सिर्फ कच्चा दूध और फल दिए जाते हैं। पीरियड्स के चलते लड़की को ज़मीन पर सोना होता है यहाँ तक की वो किसी का चेहरा भी नही देख सकती।

Back to top button