सूअर ने दिया इंसान जैसे बच्चे को जन्म, तस्वीर देखने पूरी दुनिया हुई हैरान!

भारत में एक सूअर ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। इसके हाथ-पैर इंसानों के बच्चे जैसे हैं। मगर नाक और होठ का हिस्सा सूअर जैसा। इस नवजात की पूंछ भी है। कुछ लोग इसे शैतानी ताकत बता रहे हैं। वहीं कई लोगों के लिए यह भगवान का करिश्मा है। व्हाट्सऐप से लेकर ट्विटर और फेसबुक तक पर इस विचित्र जीव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

वैसे तो विज्ञान की नजर में ऐसा मुमकिन है। इन्हें हाइब्रिड प्राजाति कहा जाता है। दुनियाभर में ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं जहां तकनीक के जरिए जानवर अपनी प्रजाति से अलग किस्म के बच्चे को ज्नम देते हैं। मगर सूअर के इस बच्चे को लेकर जो दावें किए जा रहे हैं, वे सब फर्जी हैं।

जानिए क्या है? किकी चैलेंज, इस अंजान जगह से हुई थी इसकी शुरूआत

दरअसल, ये कोई जीव नहीं बल्कि वस्तु है। ये सिलिकॉन रबर से बनाए गए खिलौने हैं। Laira Maganuco नामक इटली की रहने वाली महिला ने इसे बनाया है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा भी किया है। यही नहीं, वह ऐसे कई खिलौने बनाती रहती है। वे दिखने में इतने असली लगते हैं कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है। 

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि केन्या के कई हिस्सों में भी लोग धड़ल्ले से इन फोटो को शेयर और फॉर्वर्ड कर रहे हैं।

Back to top button