शादी से पहले भारती ने रखी ‘माता की चौकी’, पति के सा‌थ किया जमकर डांस…PHOTOS

टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को दुल्हन बनने में सिर्फ ‌3 दिन रह गए हैं। पिछले 2 दिन से भारती के घर में शादी की रस्में चल रही हैं। चूड़ा सेरेमनी के बाद भारती ने ‘माता की चौकी’ रखी।
 शादी से पहले भारती ने रखी 'माता की चौकी', पति के सा‌थ किया जमकर डांस...PHOTOSचौकी में भारती की बेस्ट फ्रेंड मोनालिसा के साथ कई टीवी स्टार नजर आए। चौकी में भारती ने अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ जमकर डांस किया। चौकी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। यहां भारती और हर्ष सिर पर चुनरी बांधे नजर आए।इस फंक्‍शन में भारती ने पिंक और मरून कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। वहीं हर्ष नीले रंग के कुर्ता और साथ में धोती पहने नजर आए। भारती के इस लहंगे को नीता लूला ने डिजाइन किया है।

मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह के अलावा फंक्‍शन में आशा नेगी और ऋत्विक धंजानी पहुंचे थे। एक के बाद एक हो रही सेरेमनी के लिए भारती ने अलग-अलग ड्रेस चूज की हैं।
 

बता दें कि भारती की शादी उसी दिन होने जा रही है जिस दिन एक्ट्रेस आशका गोराड़िया की शादी है। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी में कुछ टीवी स्टार पहुंचेंगे और कुछ नहीं।
 
Back to top button