इस पन्ने को पाने के लिए लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते, पन्ने की कीमत जानकार होस उड़ जाएंगे…

आज भी दुनिया में कई ऐसी-ऐसी जगहें हैं, जहाँ पर ऐसी अजीब-अजीब चीजें देखने को मिलती हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता है। आज भी दुनिया में ऐसी-ऐसे स्थान हैं जहाँ जाने से पहले लोगों को सौ बार सोचना पड़ता है। हालाँकि आज लोगों को धन-दौलत की इतनी ज्यादा जरुरत हो गयी है कि वह छोटी-छोटी चीज के लिए भी अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं। कई ऐसे जंगल हैं, जो पुरे साल अँधेरे में रहते हैं। –  यहाँ मिलता है दुनिया का सबसे बेशकीमती पन्ना

इस पन्ने को पाने के लिए लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते, पन्ने की कीमत जानकार होस उड़ जाएंगे...

सभी बेशकीमती रत्न निकाले जाते हैं खदानों से:

रत्नों का क्या महत्व होता है, इसके बारे में किसी को बताने की जरुरत नहीं है। कुछ रत्न को बेशकीमती होते हैं। कई बार व्यक्ति इन रत्नों को पाने के लिए अपनी जान भी गंवा देता है। हीरा भी इन्ही में से एक बेशकीमती रत्न है। जितने भी बेशकीमती रत्न हैं, लगभग सभी खदानों से ही निकाले जाते हैं। लेकिन हम यहाँ हीरे की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उससे भी कीमती रत्न पन्ना की बात कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पन्ना रत्न बहुत ही बेशकीमती और महत्वपूर्ण होता है।

क्या आपने रातों-रात मशहूर वाली प्रिया प्रकाश के इस वीडियो में देखी ये कमियाँ जिस पर दर्ज हुई FIR

कोयले की खदान में पाया जाता है पन्ना:

आपको बता दें पन्ना दुनिया के कई देशों में पाया जाता है। लेकिन कोलंबिया में पाया जाने वाला पन्ना दुनिया में सबसे महंगा होता है। कोलंबिया की मूजो सिटी के पहाड़ी इलाके में कई खदाने हैं, जहाँ लोग पन्ने की तलाश करते हुए अपनी जान भी दाव पर लगा देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह खान घनघोर जंगल के बीच में स्थित है। यहाँ जहरीले जीवों की भरमार है। साथ ही यहाँ पर कई लोकल गैंग्स भी है, जिसकी वजह से पन्ना तलाशने वालों की मौत होना आम बात हो गयी है। जानकारी के लिए बता दें कि पन्ना भी हीरे की तरह कोयले की खदानों में पाया जाता है।

पन्ना निकालने वालों पर रखते हैं नज़र:

इसे पाने के लिए कोयले की बारीकी से छानबीन करनी पड़ती है। कोलंबिया की मूजो सिटी में यह खदान भयानक जंगलों और पहाड़ों के बीच में स्थित है। इस जगह पर बाहरी लोगों का आसानी से पहुँच पाना मुश्किल होता है। यहाँ पर जहरीले सांप-बिच्छू के अलावा कई अन्य जहरीले जीव भी मिलते हैं। हालाँकि स्थानीय लोगों को इसका कोई डर नहीं होता है। यहाँ पिछले कई सालों से पन्ना निकालने का काम किया जा रहा है। यह काम स्थानीय लोग ही करते हैं। पन्ने की कीमत को देखते हुए अब यहाँ कई गैंग्स भी एक्टिव हो गए हैं जो पन्ना निकालने वालों पर नज़र रखते हैं।

यहाँ के लोग जी रहे हैं गरीबी में जीवन:

कई बार इन लोगों से कम कीमत पर पन्ना खरीद लिया जाता है तो कई बार गैंगवार में मर्डर हो जाता है। इसके साथ ही कोयले की खदान धंसने की वजह से जहरीली गैस निकलती रहती है, इस वजह से भी कई लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। यहाँ से जो पन्ना निकाला जाता है, उसकी कीमत लाखों रूपये है, लेकिन इसके बाद भी यहाँ रहने वाले लोगों की हालत काफी बुरी है। कुछ परिवार तो दो जून की रोटी के लिए भी तरसते रहते हैं। आपको बता दें क्रोमियम और वैनेडियम जैसे तत्वों की वजह से ही पन्ना हरे रंग का होता है।

 
Back to top button