सांसद लल्लू सिंह ने किया अयोध्या रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण का भूमिपूजन

अयोध्या से आने जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बुधवार खुशी का दिन रहा। यहां करीब 107 करोड़ रुपए की लागत से मॉडल रेलवे स्टेशन विकसित किया जा रहा है। इसका विस्तारीकरण और उच्चीकरण होना है। सांसद लल्लू सिंह ने इसके लिए आज भूमिपूजन कर दिया है। आज ही अयोध्या के लिए दिल्ली से श्रीरामयण एक्सप्रेस ट्रेन भी चल पड़ी है। यह ट्रेन गुरुवार सुबह 4 बजे अयोध्या पहुंच रही है। यहां उसके भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। सांसद लल्लू सिंह ने किया अयोध्या रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण का भूमिपूजन

स्टेशन विकास के दो चरण

विकास प्रक्रिया के प्रथम चरण में स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण, स्टेशन के सामने मौजूद क्षेत्र का सुधार, मेला में यात्री प्रसाधन के लिए अतिरिक्त क्षेत्र की व्यवस्था और सहायक सुविधाएं, वर्तमान प्लेटफार्म के फर्श का नवीनीकरण, सभी प्लेटफार्म के ऊपर आच्छादित एकल छक्का निर्माण, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और सहायक स्थल का विस्तारीकरण होगा।सांसद लल्लू सिंह ने किया अयोध्या रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण का भूमिपूजन

विकास प्रक्रिया के द्वितीय चरण में पश्चिम दिशा से नवीन प्रवेश मार्ग का होगा निर्माण, आधुनिक सुविधा युक्त दो यात्री सेतु का होगा निर्माण,स्टेशन बिल्डिंग तथा दूसरे प्रवेशद्वार का होगा निर्माण, सभी प्लेटफार्म के ऊपर छत का निर्माण होना है। 

श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन भी चल पड़ी

भगवान राम से जुड़े स्थलों के लिए सरकार श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन चला रही। यह ट्रेन आज दिल्ली से दोपहर 2 बजे के बाद रवाना हो रही है। चार बजे यह अयोध्या पहुंचेगी। शाम 5 बजे यह ट्रेन अयोध्या से रवाना होगी। प्रभु राम जिन जिन स्थानों पर गए थे उन स्थलों पर श्री रामायण ट्रेन भी जाएगी। सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली ट्रेन अयोध्या नंदीग्राम वाराणसी श्रृंगवेरपुर चित्रकूट नासिक व रामेश्वरम से होकर गुजरेगी। ट्रेन में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है।

Back to top button