‘परदेसिया’ बन इस एक्टर ने बयां किया इस ‘सूरमा’ का दर्द, सच जानकर हिल जाएंगे आप

इन दिनों पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सूरमा’ काफी सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है।'परदेसिया' बन इस एक्टर ने बयां किया इस 'सूरमा' का दर्द, सच जानकर हिल जाएंगे आप

‘सूरमा’ के दूसरे गाने का नाम ‘परदेसिया’ है। इस गाने को मशहूर लेखक गुलजार ने लिखा है जबकि शंकर एहसान लॉय ने इसके अपने खूबसूरत आवाज में बेहद शानदार तरीके से गाया है। बात करें गाने के वीडियो की तो इस गाने में संदीप सिंह की जिंदगी के उस दर्दनाक समय को दिखाया गया है। जब ट्रेन में गोली लगने से कमर से लेकर पैरों तक उनका शरीर लकवा का शिकार हो गया था।

आपको बता दें कि फिल्म ‘सूरमा’ की निर्माता एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हैं। फिल्म ‘सूरमा’ का निर्देशन शाद अली ने किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के अलावा अंगद बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह यानी दिलजीत दोसांझ के बड़े भाई को रोल कर रहे हैं।

बात करें हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की तो, उनके साथ 2006 में बहुत ही गंभीर दुर्घटना हुई थी। इस दौरान गोली लगने से उनका पूरा शरीर लकवा का शिकार हो गया था। उस समय वह दो साल तक व्हीलचेयर पर ही रहे थे। मगर उन्होंने अपनी जिंदगी से कभी हार नहीं मानी और फिर से खुद को हॉकी खेलने के काबिल बनाया। यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।

Back to top button