पाक की नापाक हरकत, 15 साल की हिंदू लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी की हालत गंभीर

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं और उनकी लड़कियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 15 साल की किशोरी के साथ कुछ बदमाश लोगों ने दुष्कर्म किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये लोग हथियारों से लैस थे और जबरन बच्ची का अपहरण कर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। 

बताया जा रहा है कि हिंदू बच्ची के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। इस समय उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता राहत आस्टिन ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में एक 17 साल की हिंदू लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।

लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ एक साल पहले दुषकर्म किया गया था लेकिन आज तक आरोपी उसे ब्लैकमेर करते रहते थे। परिवार वालों ने बताया कि इस सब से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। लड़की के गांव वालों ने उसके शव को कुएं से निकाला और बाद में लड़की का पोस्टमार्टम किया गया। 

लड़की के पिता ने बताया कि पिछले साल जुलाई महीने में तीन लोगों ने उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी प्रभावशाली घरों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए जमानत पर घर से बाहर हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपियों ने लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो बना लिया था और उसे लेकर वो लड़की को ब्लैकमेल करते थे। 

जिले के एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है। हालांकि इमरान खान की सरकार ने ऐसे आरोपियों को सरेआम फांसी देने का सुझाव दिया था। इमरान खान ने यौन दुर्व्यवहार करने वालों का एक नेशनल रजिस्टर बनाने का आह्वान किया था। 

एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले लोगों के तत्काल रसायनिक बंध्याकरण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सकता है जबरन इन लोगों की सर्जरी कराई जाए ताकि ये भविष्य में दोबारा यौन अपराध ना कर सकें।

Back to top button