दर्दनाक हादसा : बुलेट की टक्कर से 10 फुट उछला युवक, सिर के हुए 2 टुकड़ें

राजधानी में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ठेला लेकर लौट रहे युवक को गीता कालोनी फ्लाईओवर पर बुलेट सवार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक 10 फुट उछलकर सिर के बल डिवाइडर से टकराया और उसका सिर दो हिस्सों में बंट गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त विजय यादव (26) के रूप में हुई है। आरोपी बुलेट चालक भाग गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी विजय परिवार के साथ गली नंबर-2, शास्त्री पार्क में रहता था। परिवार में पत्नी शांति देवी, दो बेटी व 12 दिन का बेटा है। चचेरे भाई रवींद्र ने बताया कि दोनों ठेला चलाते थे। शनिवार देर रात दोनों माल लेकर जंतर-मंतर के पास गए थे। देर रात को लौटते समय दोनों गीता कालोनी फ्लाईओर पर पहुंचे।

विजय आगे चल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने विजय को टक्कर मार दी, जिससे विजय उछलकर डिवाइडर से टकरा गया। बुलेट सवार भी गिर गया। राहगीरों की नजर विजय पर नहीं पड़ी, उन्होंने बुलेट सवार को उठाया। आरोपी उठकर अपनी बुलेट मौके से लेकर भाग गया। पीछे चल रहे रवींद्र ने देखा तो विजय का सिर दो हिस्सों में बंटा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।

Back to top button