महाराष्ट्र: देशी धरती पर विदेशी मेहमान ने इंडियन स्टाइल में की शादी, ऐसा था नजारा

मुंबई. इस सप्ताह मुंबई के फेमस वेस्ट एंड होटल में एक खास शादी हुई। इंग्लैंड का रहने वाला एक विदेशी जोड़ा अपनी फैमिली और 100 से ज्यादा रिलेटिव के साथ मुंबई आया और इंडियन रीति-रिवाजों के हिसाब से अपनी शादी की। दूल्हे ने अपने एंग्लो इंडियन दादा-दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए इस शादी का आयोजन मुंबई में किया था। देशी धरती पर हुई विदेशी जोड़े की इस शादी में कपड़े, ज्वेलरी और खाना सब कुछ इंडियन था।

महाराष्ट्र: देशी धरती पर विदेशी मेहमान ने इंडियन स्टाइल में की शादी, ऐसा था नजारा

​शादी में और क्या था खास…

– इस शादी को खास बनाने की प्लानिंग पिछले 16 महीने से चल रही थी और शादी का फंक्शन पूरे 7 दिनों तक चला। 

– बर्मिंघम के रहने वाले डेनियल टेलर(36) और क्रिस्टी मेकटिगे ने मुंबई के वेस्ट एंड होटल में शादी की है। 

– डेनियल टेलर एक थिएटर डायरेक्टर हैं। शादी को स्पेशल बनाने के लिए स्पेशल रिक्वेस्ट पर होटल को खास ढंग से सजाया गया था। टेलर के मेहमानों के लिए वेस्ट एंड होटल में 40 कमरे बुक थे। 

– टेलर की शादी में शामिल सभी मेहमान ट्रेडिशनल इंडियन लुक में थे। सभी रस्म भी इंडियन स्टाइल में निभाई गईं। 

– डेनियल टेलर के दादा-दादी भारत के खाने को लेकर अक्सर बातें किया करते थे और यही वजह रही कि शादी में पकवानों की लंबी लिस्ट में गुलाब जामुन, पनीर टिक्का अचारी, मटन करी और कस्टर्ड से लेकर समोसे तक को जगह दी गई।

इसे भी देखें:- सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म

ऐसे आया मुंबई में शादी का ख्याल

– मुंबई के मरीन लाइन्स इलाके में बना वेस्ट एंड होटल अपने ओल्ड लुक के लिए फेमस है। डेनियल टेलर 2015 में पहली बार मुंबई आए थे और इसी होटल में रुके थे। होटल का ओल्ड लुक उन्हें काफी अच्छा लगा। 

– टेलर के मुताबिक, मुंबई में शादी करने का ख्याल उनके दादा रोनाल्ड फ्रीमेंटले और दादी फेइ की मौत के बाद सबसे पहले 2014 में आया था। दोनों 1951 में मुंबई छोड़कर इंग्लैंड चले गए थे। 

– इसके बाद टेलर को लगा कि मुंबई में शादी करना उनके दादा-दादी को सम्मान देने जैसा होगा और जब टेलर ने यह बात अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टी को बताई तो वह भी इसके लिए राजी हो गई। 

– डेनियल टेलर और उनकी क्रिस्टी का पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। उन्होंने जब अपनी फैमिली को इंडिया जाकर शादी की जानकारी दी तो वे मान गए।

– सात दिनों तक मुंबई में रहने के दौरान टेलर और क्रिस्टी का परिवार उन जगहों पर भी गए जिनसे टेलर के दादा-दादी की यादें जुड़ी थीं।

Back to top button