खुलेआम चल रही थी अश्लील पार्टी, पुलिस देखकर पर्दा लपेटकर भागे लड़के-लड़कियां

वाराणसी – मामला यूपी के वाराणसी का है। वहीं वाराणसी जहां से देश के प्रधानमंत्री मोदी सांसद हैं और जिसे शिव की नगरी कहा जाता है। यहां स्थित भेलूपुर इलाके में पुलिस ने बिते बुधवार की रात एक हॉल में छापा मारा तो वहां का नजारा देख किसी को यकीन नहीं हुआ। कोई सोच भी नहीं सकता था कि वाराणसी जैसे शहर में ऐसा कुछ देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर बर्थडे पार्टी के नाम पर रेव यानि अश्लील पार्टी चल रही थी, जिसमें लड़के लड़कियां खुलेआम शराब के नशे में गंदी हरकते कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, जब वहां छापा मारा गया तो पुलिस को देखते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और आधे कपड़े पहने और शराब पीये लड़के लड़कियां इधर उधर भागते हुए दिखे। पुलिस ने इस अश्लील पार्टी से 8 लड़कियां और 25 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को छापे के दौरान शराब के साथ साथ नशे के अन्य पदार्थ भी मिले हैं। इस मामले के बारे में इंस्पेक्टर अशेषनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, अज्ञात लोगों कि सूचना के बाद दुर्गाकुंड के बत्रा बैंक्वेट हॉल में छापा मारा गया, जहां अश्लील पार्टी चल रही थी।

पुलिस के मुताबिक, जब छापा मारा गया तो कुछ लड़कियों अर्धनग्न हालत में डांस करते दिखी। अश्लीलता का आलम ये था कि लड़कियां शराब पीकर डांस कर रही थी और लड़के बैठकर डांस देखते हुए शराब पी रहे थे। कुछ लड़कियों ने तो केवल पर्दे ही लपेट रखे थे। पुलिसवालों को देखते ही लड़कियां और लड़के वहां से भागने लगीं। पुलिस के मुताबिक, जिन 8 लड़कियों और 25 युवकों को गिरफ्तार किया हैं, उनमे से ज्यादातर आसपास के इलाके मुगलसराय, जौनपुर और बनारस की ही रहने वाली हैं।

जिस हॉल पर छापा मारा गया वो इंद्रपाल बत्रा नाम के शख्स का है, जो खुद को बीजेपी नेता बताता है। पकड़ी गई लड़कियों मे से एक ने कहा – ”हमें संतोष ने बुलाया था, हम तो केवल आर्टि‍स्ट हैं।”  पुलिस के मुताबिक, इस पार्टी में करीब 50 लोग शामिल थे। पकड़ी गई लड़कियों मे से एक ने कहा – संतोष के परिवार में कई लोग पूर्व और वर्तमान में भी विधायक हैं। वहीं इंस्पेक्टर अशेषनाथ सिंह के मुताबिक, बनारस के पांडेयपुर का रहने वाला संतोष महिलाओं की बिंदी का बिजनेस करता है। संतोष अक्सर ऐसी पार्टी ऑर्गनाइज करवाता रहता है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार की गई लड़कियों और लड़को को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है। देखें वीडियो- 

 

 

Back to top button