केवल मोबाइल चोरी के शक में काटा युवक का यौन अंग

नई दिल्ली। जामा मस्जिद थाना के अंतर्गत मीना बाजार में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। मोबाइल चोरी के शक में एक युवक पहले तो कई दिनों तक मोहम्मद रिजवान को मोबाइल नहीं लौटाने पर जान से मारने की धमकी देता रहा और अंजाम भुगतने के बारे में बोलता रहा। इतना सबकुछ होने के बाद भी किसी को इस बात की भनक नहीं थी युवक के मन में आखिर चल क्या रहा है। केवल मोबाइल चोरी के शक में काटा युवक का यौन अंग

पीड़ित का हालत गंभीर 

मोबाइल फोन को लोकर चल रहे झगड़े में आखिरकार 16 मई को आरोपी ने गहरी नींद में सो रहे रिजवान का यौन अंग काट दिया। इतना ही नहींं यौन अंग काटने के बाद आरोपी ने उसे कागज में लपेटकर प्लास्टिक में रखा और कबाड़ में छिपा दिया। फिलहाल पीड़ित रिजवान की हालत गंभीर बनी हुई है। जामा मस्जिद थाना पुलिस ने आरोपी कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरभंगा में रहता है परिवार 

डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के मुताबिक आरोपी कलीम मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। वह यहां मीना बाजार में रहकर मजदूरी करता है। कलीम शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। परिवार दरभंगा में ही रहता है।

रिजवान पर चोरी का शक 

पीड़ित 25 वर्षीय मोहम्मद रिजवान भी दरभंगा के कावा गांव का रहने वाला है। वह अविवाहित है। रिजवान भी मीना बाजार में मजदूरी करता है। दस दिन पहले कलीम का मोबाइल चोरी हो गया था। उसे शक था कि रिजवान ने ही उसका मोबाइल चोरी किया है। जिसके बाद उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। 

Back to top button