एक बार फिर हरियाणा की इन बेटियों ने किया सिर ऊँचा, दाे किमी पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

सिरसा। यहां तीन बेटियों ने कमाल की हिम्‍मत दिखाई अौर दो बदमाशों को करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ जिया। ये लड़कियां स्कूटी पर जा रही थीं, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने एक लड़की का सर्प झपट लिया। बदमाश बाइक तेज गति से चलाते हुए भागे तो लड़कियों ने अपनी स्‍कूटी से उनका पीछा किया। करीब दो किलामीटर की दूरी पर जाकर लड़कियों ने दोनाें को पकड़ लिया। इसके बाद काफी संख्‍या में लाेग भी जमा हो गए। इसके बाद  दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। एक बार फिर हरियाणा की इन बेटियों ने किया सिर ऊँचा, दाे किमी पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कंगनपुर की तीन बहनें स्कूटी पर शहर के महाराणा प्रताप चौक से कंगनपुर की ओर जा रही थीं। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और उनका पर्स छीनकर कंगनपुर की ओर भाग निकले। इस पर लड़कियों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद निर्माणाधीन रास्ते पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक गिर गए।

इसी बीच, तीनों लड़कियां वहां पहुंच गईं और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद काफी संख्‍या में लोग भी जमा हो गए। लड़कियों और लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पकड़े जाने के बाद युवक हाथ जाेड़ कर लड़कियों से माफी मांगने लगे। दोनों युवक सिकंदरपुर के रहने वाले बताए जाते हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं सिकंदरपुर गांव का सरपंच भी समझौते के लिए पहुंच गया।

पासपोर्ट भी पर्स में था

एक लड़की ने बताया कि पर्स में नकदी के अलावा पासपोर्ट भी रखा था। इसके अलावा कई जरूरी कागजात थे। लड़कियों ने बताया कि चाहे 20 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ता, लेकिन वे बदमाशों को छोड़तीं नहीं।

Back to top button