एक बार फिर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, महंगाई को लेकर कही ये बात..

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फ‍िर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुत वोट देकर जिताया लेकिन सिस्टम ने बेईमानी से भाजपा को जिता दिया। जनता आज भी विधानसभा चुनाव परिणाम पर भरोसा नहीं कर पा रही है।

भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार बहुत बढ़ गया है। यदि समाजवादी खड़े नहीं हुए तो अन्याय व अत्याचार और बढ़ जाएगा। अखिलेश ने शनिवार को सपा मुख्यालय में पार्टी नेता विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज भी वही बुनियादी सवाल हैं

महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी पहले से ज्यादा है। इसके लिए भाजपा सरकार सीधे जिम्मेदार है। किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर कोरोना से हुई मौत के आंकड़े छुपाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कह दिया कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना से मौत भारत में हुई है।

हम लोगों ने कोरोना काल में हुई जिस तरह की मौतें देखी थी, अब उसका सच सामने आ रहा है। सच्चाई यह है कि डब्ल्यूएचओ ने भारत में कोरोना से हुई मौतों का जो आंकड़ा बताया है वो भाजपा सरकार के आंकड़े से लगभग 10 गुना अधिक है। यह गंभीर मामला है क्योंकि अगर सरकारी आंकड़ा कम दिखाया गया तो इसका मतलब यह है कि सरकार भविष्य में कोरोना-मौतों से जुड़े हुए संभावित मुआवजे को भी नकार देगी। निंदनीय!

Back to top button