सपना के दूसरे लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं, देखिए क्या है उनके लुक में खास-

कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर कई सेलेब्स ने अपना जलवा दिखाया है। हाल ही में हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 10 की फेमस कंटेस्टेंट सपना चौधरी का कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू हो गया है। जहां पहले लुक के लिए उन्होंने एक हैवी गाउन को कैरी किया था। वहीं दूसरे लुक में वह एक छोटी सी ड्रेस में दिखाई दी। सपना का दूसरा लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए इस लुक में क्या है खास। 

कान में सपना चौधरी का दूसरा लुक 

सपना चौधरी ने अपने दूसरे लुक के लिए एक शॉर्ड ड्रेस को कैरी किया था। सपना ने व्हाइट एंड पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर वॉक किया था। इसी के साथ उन्होंने सर पर पल्ला भी रखा। इस प्यारी सी ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स को पहना था। अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। जिसमें उन्होंने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ पोनीटेल में बांधा हुआ था। इसी के साथ मेकअप को थोड़ा हैवी और ग्लोइंग रखा था। सपना ने बोल्ड मेकअप के साथ लाल रंग की लिपस्टिक को कैरी किया था।

कान में सपना चौधरी का पहला लुक 

कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के लिए सपना चौधरी ने सॉफ्ट पिंक कलर के गाउन को चुना था। इस गाउन में फ्लोरल एंब्रायडरी से सजे हाई नेक लॉन्ग गाउन को कैरी किया था। इस गाउन में फुल स्लीव्स है और ये बॉडी फिटिंग स्टाइल में आता है। इस गाउन पर पेस्टल पिंक कलर के फूलों की एंब्रायडरी है। सपना का ये लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस गाउन का वजन 30 किलो है। 

Back to top button