9 और 10 जून को दो बड़े ग्रह बदल रहे हैं अपनी राशि, इन लोगों की चमक सकती है किस्मत

जून का पहले सप्ताह में दो बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं जिसका सभी राशियों पर गहरा असर पड़ने वाला है। 9 जून 2018 को शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। वहीं 10 जून को बुध का राशि परिवर्तन वृष राशि से मिथुन में होगा। वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र शुभ ग्रह हैं। इन्हें लाभ व सुख-समृद्धि का कारक भी माना जाता है।9 और 10 जून को दो बड़े ग्रह बदल रहे हैं अपनी राशि, इन लोगों की चमक सकती है किस्मतशुक्र के तेज से ही प्रेम व दांपत्य जीवन में सफलता मिलती है। शुक्र हमेशा राजयोग का कारक माना गया है। जिससे की हमारे सुख सुविधाओं में वैभव में ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। बुध को ज्योतिष शास्त्र में काफी अहम माना जाता है। यह मिथुन व कन्या राशि के स्वामी है। बुद्ध की कृपा से ही व्यक्ति बहुत विद्वान होता है, उसकी तर्क क्षमता मजबूत होती है, संचार कौशल में बेहतर होता है। आइए जानते हैं सभी राशियों को लिए कैसा रहेगा इन दोनों ग्रहों का परिवर्तन

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का शुभ संकेत है। इस माह लाभ का योग भी बनेगा। यात्राओं में सावधानी बरतें। अविवाहित जातकों के लिये विवाह संबंधी शुभ समाचार लाने वाला भी रह सकता है।

बुध के राशि परिवर्तन से बुधादित्य युति बनेगी जिससे आपके पराक्रम को निखारने का भी योग बन रहा है। आपको नाम व पहचान भी बुध दे सकते हैं। शत्रु और रोग से सतर्क रहें।

मन और बुद्धि में नई नई चमक दिखाई देगी। कार्य करने में मन लगा रहेगा। इस समय अपनी वाणी के प्रभाव से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। संतान, प्रेम संबंध एवं शिक्षा के मामलों में दिक्कतें पेश आ सकती हैं लेकिन उसके पश्चात आपको सकारात्मक परिणाम मिलने आरंभ होंगे।

पिछले कुछ समय से आपके अत्यधिक खर्चे हो रहे होंगे, धन हानि का जो योग बना हुआ था उसमें कमी आयेगी। परिवार व माता के साथ समय व्यतीत करने का अवसर भी मिल सकता है। अपेक्षित लाभ मिलने के योग भी बन सकते हैं।

आपके अचानक रूके हुए कार्य बनने लगेंगें। मेहनत व लाभ में चार चांद लगने का संयोग है। कार्यक्षेत्र में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। जिसको पूर्ण करने के बाद भविष्य में उच्च सफलताओं के संकेत हैं।कोर्ट कचहरी या रोग आदि में धन व्यय होने के योग बना सकता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का शुभ संकेत है। लाभ का योग भी बनेगा। भाग्य एवं कर्म की सहायता से आप अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद भी लेंगें।आप जिस किसी कार्य में कार्यरत हैं उस काम को बढ़ाने का प्रयास करें। क्योंकि करियर के दृष्टि से यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा और उन्नति दायक है।

कार्यक्षेत्र में लंबें समय से उन्नति न होने से जो दबाव महसूस कर रहे थे वह दबाव भी हट जायेगा। दांपत्य जीवन के लिये नकारात्मक रह सकता है। पति-पत्नी के साथ अच्छा संबंध होने से आपके कामकाज में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध के साथ-साथ दांपत्य जीवन में भी सफलता अच्छी प्राप्त हो सकती है।

वाणी और विचार में संयम रखें और कार्य में भी धैर्य बनाये रखें। आर्थिक दृष्टि से तथा गाड़ी घर इत्यादि सुख सुविधाओं के दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है।

आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है यानी धन प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है यानी धन प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा।

इस माह के अंत तक आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। आप अपने प्रयासों से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है।

कामकाज से संबंधित लाभ अच्छा प्राप्त कराएगा तथा गाड़ी घर की सुख सुविधा भी प्राप्त हो सकती है। यदि कोई प्रॉपर्टी लेने की महत्वकांक्षाएं हैं तो वह भी पूरी हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छा हो सकता है। क्योंकि बुध मिथुन राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से लाभदायक हो सकता है।

मकान, गाड़ी और पारिवारिक सुख का योग बन रहा है। लंबे समय से यदि परिवार से दूर हैं तो परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिल सकता है। प्रेम जीवन में पार्टनर से रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। लाभ भाव में दृष्टि होने के कारण शुरुआती कुछ दिनों तक आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके पश्चात स्थिति सामान्य बन सकती है।

Back to top button