OMG : 2 मिनट में चॉकलेट की तरह खा गया ढाई किलो लाल मिर्च!

बीजिंग। दुनिया में लोग अपने रिकॉर्ड्स बनाने के लिए अजीबोगरीब काम कर जाते है। चीन में एक शख्स महज दो मिनट में ढाई किलो मिर्च खा गया। इस चीनी शख्स का यह कारनामा देखने को मिला एक प्रतियोगिता में। इस प्रतियोगिता में कुल 9 लोगों ने हिस्सा लिया था। जीतने वाले शख्स ने 2 मिनट में 47 मिर्चियां खाकर इनाम अपने नाम कर लिया। विजेता को 24 कैरेट सोने की मिर्ची से सम्मानित किया गया।chilli_ge_

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को काली मिर्च के पानी में बिठा दिया जाता है और फिर उनके सामने मिर्च की प्लेट रख दी जाती है। इससे पहले प्रतियोगियों को कई राउंड पार करने होते हैं। प्रतियोगिता जीतने वाला शख्स सिचुआन के चेंगदू शहर से आया था, जहां के लोगों को मसालेदार खाना खाने के लिए जाना जाता है। दुनिया में लोग रिकॉर्ड्स बनाने के लिए अजीबोगरीब काम कर जाते है। चीन में एक शख्स महज दो मिनट में ढाई किलो मिर्च खा गया।

 
Back to top button