OMG! शादी से पहले दूल्हा हुआ प्रेगनेंट, ये जान दुल्हन के उड़े होश

ईश्वर ने मानव शरीर को कुछ ऐसा बनाया है, जिसमें महिलाएं प्रेगनेंट होती हैं, लेकिन पुरुष नहीं। लेकिन जब कहा जाए की पुरुष प्रेगनेंट, लेकिन उनकी जीवसंगिनी महिला प्रेगनेंट नहीं तो जाहिर है कि किसी को भी हैरानी होगी।

काले रंग की बिकिनी में बीच पर इस अंदाज में दिखीं साशा ओबामा

दरअसल अर्जेंटीना में एक ऐसी खास शादी हुई, जिसमें दूल्हा एलेक्सिस ताबोरदा जन्म से महिला है और दुल्हन कैरेन ब्रूसलेरियो जन्म से पुरुष। लेकिन इस जोड़े ने अपना सेक्स चेंज करवाया। हां, यहां गौर फरमाने वाली खास बात ये है कि इनमें से किसी ने अपना जेंडर बदलवाने के लिए सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी नहीं करवाई। मतलब उन्होंने अपनी पहचान केवल बाहरी रूप से बदली, अंदरूनी रूप से नहीं। दोनों का जेंडर अभी भी वही है जिस जेंडर में उन्होंने जन्म लिया था।
इस तरह कभी महिला रहे एलेक्सिस अब पुरुष हैं, लेकिन उनका जेंडर अब भी महिलाओं का है और कभी पुरूष रहे कैरेन अब महिला हैं लेकिन उनका जेंडर अब महिला का है। दोनों का अब कानूनी स्टेटस भी बदल चुका है। शादी में दोनों के परिवार वालों ने भी पूरे उत्साह के साथ शिरकत की। 
26 साल के ताबोरदा का कहना है कि हमारी इच्छा कैथलिक चर्च में शादी की इच्छा थी। इसके लिए हमने अर्जेंटीना मूल के पोप फ्रांसिस को ईमेल भी भेजा था, मगर कोई रेस्पॉन्स नहीं आया। ताबोरदा 33 हफ्तों से प्रेगनेंट हैं, लेकिन मातृत्व का एहसास उन्हें बहुत ज्यादा नहीं है। वहीं, कैरेन जरूर बच्चे की किक और ताबोरदा को महसूस हो रहे लक्षणों को महसूस करना चाहती है। इस जोड़े का कहना है कि वो बच्ची का नाम जेनेसिस एंजेलिना रखेंगे।
एलेक्सिस और कैरेन दोनों ही ट्रांससेक्शुअल ऐंड ट्रांसजेंडर राइट्स एक्टिविस्ट हैं। इन दोनों की मुलाकात अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयसज में हुई थी, जहां दोनों ट्रांससेक्शुअल ऐंड ट्रांसजेंडर राइट्स के लिए लड़ रहे थे। 
2010 में अर्जेंटीना समान सेक्स वाले जोड़े को शादी की इजाजत देने वाला लैटिन अमेरिका का पहला देश बना। 2 साल बाद एक अन्य कानून के द्वारा ट्रांससेक्शुअल्स के लिए नेशनल आईडी पाने का रास्ता भी खुल गया। नए आईडी के तहत ट्रांससेक्शुअल व्यक्ति अपने लिए वह जेंडर चुन सकता था जिससे वह खुद को पहचाना जाना चाहता है। 
Back to top button