OMG…इस ऑफिस में खाने के साथ मिलता है सेक्स करने के लिए 1 घंटे का ब्रेक
आज हम आपको एक ऐसी न्यूज बताने जा रहे है जिसे पढ़ने के बाद आप दो मिनट सोच में तो जरूर पड़ जाएंगे। दरअसल आज तक आपने ऑफिस में लंच ब्रेक सुना होगा, टी ब्रेक सुना होगा, लेकिन क्या आपने सुना की अब सेक्स करने के लिए आपको 1 घंटे का ब्रेक मिलेगा, नहीं ना ? लेकिन ये सच है दरअसल स्वीडन के एक ऑफिस में लंच और टी ब्रेक की तरह मिलेगा संबंध बनाने के लिए 1 घंटे का सेक्स ब्रेक।
स्वीडन में काम के घंटों के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक घंटे का ब्रेक देने का प्रस्ताव रखा गया है। यहां के ओवरटॉर्निया शहर के एक पार्षद ने यह प्रस्ताव दिया है। 42 वर्षीय पार्षद पेर इरिक मस्कस ने कहा, ”काफी सारे अध्ययन हैं जिनसे पता चलता है कि सेक्स स्वास्थ्यकारी है।” उनके प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारियों के निजी रिश्तों को सुधारने के लिए उन्हें एक घंटे का पेड ब्रेक दिया जाए जिससे वे घर जाकर संबंध बना सके। उन्हें भरोसा है कि यह प्रस्ताव पास हो जाएगा। मस्कस का कहना है कि इन दिनों पति-पत्नी एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय नहीं गुजार पा रहे हैं।