अब नाम बदलकर पांडिचेरी, मिजोरम और पंजाब (PNP) कर लेना चाहिए: शिवराज सिंह

भोपाल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को जीत की ओर बढ़ते देखकर उत्साहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस को अब अपना नाम बदल लेना चाहिए.अब नाम बदलकर पांडिचेरी, मिजोरम और पंजाब (PNP) कर लेना चाहिए: शिवराज सिंह

शिवराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि, ‘कर्नाटक नतीजों से अब समय आ गया है जब अखिल भारतीय कांग्रेस को अपना नाम बदलकर पांडिचेरी, मिजोरम, पंजाब कांग्रेस (पीएमपी) कर लेना चाहिए.’ ज्ञात हो कि कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक की सत्ता निकलती नजर आ रही है, जिसके बाद कांग्रेस पांडिचेरी, मिजोरम और पंजाब अर्थात तीन राज्यों में ही सिमट कर रह जाएगी. इसी के आधार पर शिवराज ने ट्वीट किया है.

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018  के नतीजों ने सारे राजनीतिक पंडितों, चुनाव सर्वेक्षणों और अनुमानों को जिस तरह से गलत साबित करते हुए राज्य में बीजेपी नेे जिस तरह से  बहुमत पर आ गई, उससे कांग्रेस और पार्टी के मुखिया राहुल गांधी की सियासी मुश्किलें भविष्य में बढ़ना तय हो गया है. कर्नाटक की 222 सीटों के आए नतीजें के बाद  कांग्रेेस प्रेसिडेेंट को तीन राज्यों की 520 विधानसभा सीटों और आम चुनाव के लिए लोकसभा की 543 सीटों पर कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. अब बीजेपी के पास 20 राज्य हो गए. अब लगातार जमीन खोती कांग्रेस के लिए चारो ओर से चुनौती ही चुनौती है.

Back to top button