
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर हैं। भाजपा की ‘लोकसभा प्रवास योजना’ के तहत वित्त मंत्री गुरुवार को जहीराबाद पहुंचीं। वित्त मंत्री राज्य के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रही हैं। हालांकि, निर्मला को इस दौरान विरोध का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, निर्मला शुक्रवार को कामारेड्डी पहुंची थीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वित्त मंत्री के काफिले को वहां से निकाला। वहीं, पुलिस ने कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर गए। भाजपा कार्यकर्ता निर्मला के समर्थन में वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने वित्त मंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए।
https://twitter.com/ANI/status/1565612330322460673?
बता दें कि तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हें।