रोके के बाद पहली बार ऐसे आए नजर आये निक और प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा से सगाई करने के बाद निक जोनस यूएस चले गए थे वहीं प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्कॉई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हो गई थीं। हाल ही में प्रियंका और निक जोनस की तस्वीरें सामने आई हैं जहां पर यह दोनों कपल एक साथ नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि इन तस्वीरों में निक का प्रियंका हाथ थामे हुए नजर नहीं आ रहे हैं जो कि पहली बार हुआ है।

सगाई करने के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका चोपड़ा निक से मिलने के लिए यूएस गई हैं। इससे पहले प्रियंका कई बार यूएस गई थीं लेकिन तब इन दोनों के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। तस्वीरों में प्रियंका आगे नजर आ रही हैं तो वहीं निक पीछे खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक की यह तस्वीरें केलिफोर्निया की मालिबू शहर की हैं। जहां पर दोनों एक साथ रविवार को देखे गए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग की बेल बॉटम जींस के साथ काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी तो वहीं निक ग्रे कलर के ट्राउजर के साथ नीले रंग की शर्ट में नजर आए। दोनों ने गॉगल्स लगाए हुए थे जो उन पर जंच रहे थे।

प्रियंका और निक की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की फोटो शामिल थी। रोका सेरेमनी की थीम गोल्डन और व्हाइट थी। इस थीम को फॉलो करते हुए प्रियंका ने पीले रंग का लॉग सूट पहना हुआ था तो वहीं निक सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए।

खबरों की मानें तो इन दोनों कपल की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती है। निक और प्रियंका की सगाई के बाद इनकी शादी को लेकर कई खबरें आई थी। हाल ही में फंक्शन में शामिल हुए मेहमान राज शेखर जुनेजा ने लीडिंल डेली से बात करते हुए कहा – ‘सभी लोग चाहते हैं कि इन दोनों की शादी जल्दी हो जाए। निक के भाई जो जोनस की अगले महीने शादी है। इसके बाद प्रियंका और निक की शादी की तारीख फाइनल की जाएगी लेकिन इतना तो तय है कि प्रियंका शादी में देसी दुल्हन बनेंगी।’

Back to top button