महेंद्र सिंह धोनी के घर में आया नया मेहमान, साक्षी ने शेयर किया…

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर नया मेहमान आया है. महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी. ये नया मेहमान एक घोड़ा है जिसका नाम चेतक है.

साक्षी धोनी ने चेतक का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया. आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है.’

बता दें कि धोनी का रांची में फार्म हाउस है, जहां वह स्‍ट्राबेरी, ओल से लेकर तमाम सब्जियां उगाते हैं. धोनी के ऑर्गेनिक खेती की चर्चा पूरी दुनिया में है. यहां उपजाई गई सब्जियां दुबई और दूसरे देशों में एक्‍सपोर्ट की जाती हैं. चेतक भी इसी फार्म हाउस का हिस्सा हो गया है.

https://www.instagram.com/reel/COVTWfrH74y/?utm_source=ig_embed&ig_rid=758e20a2-fcb4-4a53-a1e6-5095c6989e40

जडेजा की राह पर धोनी   

बाइक के शौकीन धोनी अब घोड़े की सवारी करते नजर आएंगे. धोनी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की राह पर चल पड़े हैं. जडेजा को घोड़ों को बहुत शौक है. जडेजा को घोड़े इतने पसंद हैं कि उन्होंने अपने फार्म हाउस पर ही एक छोटा स्टड फार्म बना रखा है. जडेजा जब यहां होते हैं तो इन घोड़ों की देखरेख खुद करना बेहद पसंद करते हैं.

Back to top button