भारत नेपाल सोनौली सीमा पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर शनिवार को इमीग्रेशन के अधिकारियों ने भारत से नेपाल जा रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया विदेशी मध्य अफ्रीका के कांगो देश का निवासी है। पुलिस के मुताबिक बिस्मार्क बांकुड़ा आठ दिसंबर 2017 को भारत आया था। तब से भारत के कई बड़े शहरों में बिना वीजा के रह रहा था।भारत नेपाल सोनौली सीमा पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार

आज सोनौली सीमा पर तैनात इमीग्रेशन अधिकारियों ने अवैध रूप से सीमा पार कर रहे विदेशी नागरिक को रोक कर जब पूछताछ शुरू की, तो पता चला कि उसके पास वीजा नहीं है। इसके बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर सोनौली कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए बिस्मार्क बाकुंड़ा के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

खुफिया एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की। कोतवाल सोनौली बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह बिना वीजा के वह देश के कई बड़े शहरों में रहा। पूछताछ कर उससे और जानकारी ली जा रही है। 

Back to top button