‘National Ice Cream Day’ जानिए इस अनूठे दिन से जुड़े रोचक तथ्‍य

मल्‍टीमीड‍िया डेस्‍क। बच्‍चे हो या बड़े-बूढ़े, हर किसी को Ice Cream के लिए दीवानगी रहती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं दुनिया में किसी भी अन्‍य राष्‍ट्र की तुलना में अमेरिकी सबसे ज्‍यादा आइसक्रीम का सेवन करते हैं? अमेरिका में जुलाई माह को ‘नेशनल आइसक्रीम मंथ’ के रूप में मनाया जाता है। वहीं जुलाई के तीसरे रविवार को ‘नेशनल आइसक्रीम डे’ के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार 17 जुलाई को ‘नेशनल आइसक्रीम डे’ मनाया जा रहा है।

national_ice_cream_day

जानते हैं ‘National Ice Cream Day’ और अनूठे रिवाज से जुड़े रोचक तथ्‍य 

1. 1984 में अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन ने जुलाई को नेशनल आइसक्रीम मंथ घोषित किया था। उनका मानना था कि आइसक्रीम पोषण देता है और यूएस के 90 प्रतिशत लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

2. ऐसा माना जाता है कि रोमन सम्राट नीरो ने पहला आइसक्रीम डेजर्ट का आविष्‍कार किया था जब उन्‍होंने अपने गुलामों को पर्वत की चोटियों से बर्फ लाने का आदेश दिया था ताकि वह शहर और फलों के साथ आनंद ले सके।

3. संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति तथा अमेरिकी ‘स्वतंत्रता की घोषणा’ के मुख्य लेखक थॉमस जेफरसन आइसक्रीम के बहुत बड़े प्रशंसक थे। कांग्रेस ऑफ लाइब्रेरी में उनके हाथ की लिखी वेनिला आइसक्रीम की रेसिपी मौजूद है।

4. यूएस में सबसे लोकप्रिय आइसक्रीम फ्लेवर वेन‍िला है जिसकी सेल 29 प्रतिशत है। दूसरे नंबर है चॉकलेट आइसक्रीम।

5. अमेरिका में इंटरनेशनल आईस्क्रीम एसोसिएशन है जो इस दिन को मनाने के लिए विशेष तैयारियां करता है।

6. अमेरिका में होने वाले दूध उत्पादों में 10.3 प्रतिशत हिस्सा केवल आइसक्रीम को बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

7. संत लुइस मिस्सौरी के चार्ल्स इ मिन्चेस को आइसक्रीम कोन के आविष्कार के लिए जाना जाता है।

8. 23 जुलाई 1904 को वर्ल्ड फेयर में इन्होंने पेस्ट्री कोन में दो स्कूप आइसक्रीम रख कर दुनिया का पहला आइसक्रीम कोन बनाया। लेकिन इस विषय पर थोडा विवाद है। न्यूयॉर्क के मर्चिओनि ने वर्ल्ड फेयर शुरू होने से कुछ महीने आइसक्रीम कोन पर अपना पेटेंट लिया था और वो 1896 से लेमन आइस कोन्स बेच रहे थे।

9. औसत अमेरिकी सालाना 22 पाउंड आइसक्रीम का सेवन करना है।

10. अम‍ेरिका के किसी भी उन्‍हें शहर की तुलना में सबसे ज्‍यादा आइसक्रीम का सेवन कैलिफोर्निया के लॉन्‍ग बीच में किया जाता है।

 

Back to top button