मुजफ्फरपुर कांड को लेकर जंतर-मंतर में धरना देंगे तेजस्वी यादव

मुजफ्फरपुर में बालिका गृह यौन शोषण मामले में शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना देने जा रहे तेजस्वी यादव पर जदयू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह और नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निजी सहायक मणी प्रकाश यादव के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में देह व्यापार का मामला दर्ज है।

पुलिस ने गांधी मैदान थाना के कांड संख्या 134/2011 में मणी यादव के खिलाफ चार्जशीट 2013 में ही दाखिल कर दिया है। उसके बावजूद तेजस्वी यादव मणी प्रकाश यादव को अपना निजी सहायक बनाए हुए हैं। 

बता दें कि आज के धरने को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट भी किया है। इस धरने में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी न्योता दिया गया है। खबर है कि इस धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहमति भी दे दी है। इस धरने में तेजस्वी के साथ विपक्ष के और कई नेता भी शामिल हो सकते हैं। 

Back to top button