MP: गैस सिलेंडर लीकेज के बाद लगी आग, दो महिलाओं की मौत

नीमच। शहर के यादव मंडी इलाके में एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक परिवार में हुई गमी में तीसरे का कार्यक्रम था। इसी दौरान खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर लीकेज हो गया और किचन में आग लग गई।

MP: गैस सिलेंडर लीकेज के बाद लगी आग, दो महिलाओं की मौतवहां मौजूद दोनों महिलाएं बुरी तरह झुलस गई और सामान भी जल गया। आग बुझने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे, लेकिन दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी। इनमें से एक महिला नागदा से यहां आई थी और दूसरीं नीमच की ही थीं। दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Back to top button