MP के सभी सिनेमाघर बंद, अंधाधुन-लवयात्री फिल्मों की कमाई पर असर

मुंबई.मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में शुक्रवार से फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। नगरीय निकायों द्वारा लगाए गए मनोरंजन कर के विरोध में मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।

बतादें, नगर निगम ने मनोरंजन कर के नाम पर मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों पर टैक्स लगा दिया है. ये GST के अलावा लगाया जाएगा. दोहरे टैक्स से परेशान होकर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों ने 5 अक्टूबर, 2018 से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें:-सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ‘अंधाधुन’, काले चश्मे के पीछे आयुष्मान खुराना की जबरदस्त एक्टिंग
दरअसल पहले मनोरंजन कर खत्म कर “एक देश एक कर” के नारे के साथ जीएसटी लागू किया गया। हम टिकटों पर 18 से 28 प्रतिशत तक जीएसटी चुका ही रहे हैं। अब हर स्थानीय स्तर पर मनोरंजन कर लगाने का एलान कर दिया गया है। भोपाल में सिनेमाघरों पर 15 प्रतिशत और इंदौर में पांच प्रतिशत कर लगेगा।

इसी तरह ग्वालियर, जबलपुर व अन्य शहरों-कस्बों में नगर निगम और परिषद अपने-अपने हिसाब से कर की दर तय कर रहे हैं। दोहरे कर के कारण संचालन लागत तो बढ़ ही गई है। हड़ताल में प्रदेश के करीब 450 सिनेमाघर शामिल हैं। इनमें मल्टीप्लेक्स-सिंगल स्क्रीन दोनों हैं।

इस हड़ताल का आसार फिल्म लवयात्री और अंधाधुन दोनों ही फिल्में 5 अक्टूबर को रिलीज हो गई हैं. और मध्य प्रदेश में हड़ताल के चलते दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 210 सिंगल स्क्रीन और 114 मल्टीप्लेक्स हैं।
The post MP के सभी सिनेमाघर बंद, अंधाधुन-लवयात्री फिल्मों की कमाई पर असर appeared first on Live Today | Live Online News & Views.

Back to top button