बिहार में पति से झगड़े के कारण दो बच्चों संग कुएं में कूद गई मां

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना के चौखड़ा गांव के पास शुक्रवार को घटी एक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पति से हुए झगड़े के बाद अपने दो बच्चों के साथ पत्नी रिंकू देवी ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी कम था जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई लेकिन बच्चों की मां रिंकू देवी बच गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर मां को गिरफ्तार कर लिया है।बिहार में पति से झगड़े के कारण दो बच्चों संग कुएं में कूद गई मां

रिंकू देवी दाउदनगर थाना के नीमा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार धीरज की पत्नी है। पति से लड़ाई कर गुरुवार को वह दोनों बच्चों-छह वर्षीय प्रियांशु कुमार और तीन वर्षीया प्रिया कुमारी को साथ लेकर ससुराल से भाग गई थी।अपने मायके मुफस्सिल चमरडीहा जाने के क्रम में गुरुवार की रात चौखडा पहाड़ के पास 20 फीट वाले कुएं में उसने अपने बच्चों के साथ छलांग लगा दी।

इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला बच गयी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि एक महिला रो रही है और दो बच्चे मृत पड़े हुए हैं, तो घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि दोनों शवों को बरामद कर मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button