MLA ने महिलाओं से की अभद्रता, विधयाक बोले-लेडीज ने की गाली-गलौज

रामटेक.रामटेक विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी के खिलाफ शुक्रवार को दोपहर 2 बजे महिलाओं ने अभद्र व्यवहार करने की शिकायत रामटेक थाने में दर्ज कराई है।
MLA ने महिलाओं से की अभद्रता, विधयाक बोले-लेडीज ने की गाली-गलौज
आरोप यह भी लगाया गया है कि विधायक के कहने पर उनके वाहन चालक ने महिलाओं को वाहन से टक्कर मारते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। जबकि विधायक रेड्डी का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। दूसरी तरफ विधायक के सहायक सचिव रजत गजभिये ने महिलाओं के खिलाफ मनसर जनसंर्पक कार्यालय में दोपहर एक बजे आकर गाली-गलौज करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर एनसी (असंज्ञेय अपराध) दर्ज कर जांच कर रही है। इससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

ज्ञापन देने पहुंची थीं

पुलिस के अनुसार रामटेक विधानसभा क्षेत्र की प्रहार संगठन प्रमुख कांद्री कन्हान निवासी संगीता वांढरे ने शिकायत में कहा है कि वे अन्य महिलाओं के साथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे विधायक रेड्डी के मनसर कार्यालय में माइक्रोफाइनेंस कंपनी द्वारा कर्जदार महिलाओं को परेशान करने के संबंध में ज्ञापन देने गई थीं। महिलाओं ने कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर विधायक ने उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए ज्ञापन लेने से मना कर दिया। विधायक ने कहा कि तुम लोग कार्यालय से बाहर निकलो, नहीं तो मार कर निकाल दिया जाएगा और दोबारा यहां नहीं आने की चेतावनी दी। उसके बाद विधायक टाटा शेरा वाहन क्रमांक एमएच-40, 6579 में बैठ गए। जब महिलाएं ज्ञापन सौंपने गाड़ी के पास पहुंची, तो वाहन चालक ने महिलाओं को पैर में टक्कर मारते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। 

इसे भी देखें:- ऑस्ट्रेलिया में गणेश भगवान पर विवादास्पद विज्ञापन, भारत ने किया विरोध

विधायक के कहने पर ड्राइवर ने टक्कर मारी 

महिलाओं का आरोप है कि विधायक के कहने पर ड्राइवर ने टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार मौके से विधायक के चले जाने के बाद महिलाएं वहीं धरना देकर बैठ गईं। दोपहर 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिलाओं को थाने ले गए। वहां पहुंचने पर संगीता ने विधायक पर फौजदारी अपराध दर्ज करने की मांग की। दोपहर 2 से 4 बजे तक शिकायत दर्ज करवाने वाली महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस ने विधायक के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है और महिलाओं के खिलाफ धारा 504, 507 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना की प्रहार के विधानसभा क्षेत्र प्रमुख रमेश कारामोरे, विनय चौधरी, आशा लोखंडे, घाटरोहना, लता सोनेकर, घाटरोहना, ऊषा कामले, श्रीमती पांडे, श्रीमती मेश्राम, बोखारी, लता दुंडालकर, शहनवाज शेख, अम्माजी यादव, कांद्री माइन आदि ने निंदा की है।

विवाद के बाद धरने पर बैठ गईं महिलाएं

महिलाओं का आरोप है कि विधायक के कहने पर ड्राइवर ने टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार मौके से विधायक के चले जाने के बाद महिलाएं वहीं धरना देकर बैठ गईं। दोपहर 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिलाओं को थाने ले गए। वहां पहुंचने पर संगीता ने विधायक पर फौजदारी अपराध दर्ज करने की मांग की। दोपहर 2 से 4 बजे तक शिकायत दर्ज करवाने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस ने विधायक के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है और महिलाओं के खिलाफ धारा 504, 507 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना की प्रहार के विधानसभा क्षेत्र प्रमुख रमेश कारामोरे, विनय चौधरी, आशा लोखंडे, घाटरोहना, लता सोनेकर, घाटरोहना, ऊषा कामले, श्रीमती पांडे, श्रीमती मेश्राम, बोखारी, लता दुंडालकर, शहनवाज शेख, अम्माजी यादव, कांद्री माइन आदि ने निंदा की है।

मैंने केवल ज्ञापन लेने से मना कर उन्हें बाहर जाने को कहा था

ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। सुबह 5 से 6 महिलाएं ज्ञापन लेकर आई थीं। मैंने माइक्रोफाइनेंस कंपनी से संबंधी ज्ञापन लेने से मना कर दिया। वे वापस गईं। कुछ देर बाद महिलाएं पुनः वापस आईं। इस बार वे अधिक संख्या में थीं। ज्ञापन देने की जिद करते हुए वहीं पर जबरन धरने पर बैठ गईं। मैंने कहा कि फाइनेंस मामले में हम क्या कर सकते हैं। उन्हें मना करके बाहर जाने को कहा। डीवाईएसपी रामटेक मतानी को फोन किया। तब पुलिस ने आकर उन महिलाओं को बाहर निकाला। 
डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी, विधायक, रामटेक विधानसभा क्षेत्र

दोनों पक्षों को एनसी दी गई है

रामटेक क्षेत्र के विधायक डी.मल्लिकार्जुन रेड्डी के कार्यालय के सामने कुछ महिलाएं एकत्रित हुई थीं। उस समय विधायक रेड्डी के सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। भीड़ ने धक्का-मुक्की करने की कोशिश की। उसके बाद मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्ष के लोगों की शिकायत लेकर उन्हें थाने से एनसी (असंज्ञेय अपराध) दे दी गई है। 
शैलेश बलकवड़े, पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण क्षेत्र नागपुर
Back to top button