प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है.. 

केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिल्ली के लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है।

 केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज सोमवार को भाजापा ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिल्ली के लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है। 30 जून तक पूरे देश मे मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चलेगा।”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबोधन की प्रमुख बातें-

-पथ, आकार व दिशा बनाने में कई सदियां गुजर जाती है। लेकिन, पिछले नौ वर्षो में नरेन्द्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है।

-गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री ने जंग छेड़ी है। सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए यह सरकार काम कर रही है।

-तकनीक में हमलोग पिछड़े हुए थे। नौ वर्षों में हम इस दिशा में काफी आगे बढ़ गए है। अब भारत की पहचान आत्मनिर्भर देश के रूप में होती है।

-2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था, आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी। जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर।

-नए संसद भवन में आधुनिकता के साथ प्राचीन संस्कृति और पूरे देश के योगदान के योगदान की झलक।

-पहले की सरकार कहती थी एक रुपया केंद्र सरकार से भेजती थी तो लाभार्थी के पास 15 पैसे पहुंचते थे। जनधन खाता और तकनीक से अब पूरे एक रुपये पहुंच रहे हैं।

-पहले वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहने वाले भारत ने मोदी के संकल्प से कोरोना में भारत ने दो वैक्सीन तैयार किए। 210 करोड़ टीके लगाए। 100 देशों में टीके भेजे गए।यह भारत की क्षमता और बदलती छवि का उदाहरण है।

-12 करोड़ लोगों को नल से जल पहुंचाया गया।

-उज्ज्वला योजना के तहत 9.60 करोड़ गैस कनेक्शन

-80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया जा रहा है।

11.90 करोड़ घरों में शौचालय बनाया गया।

-50 करोड़ लोगों का आयुष्मान योजना कार्ड।

-11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिया जा रहा है।

-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक मान्यता।

-रेलवे: 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य, 20 चल रही है।

-68 वर्षों में 74 एयरपोर्ट बने थे।

नौ वर्षों में 74 एयरपोर्ट और हेलीपैड बन गए हैं। तकनीक

-30 वर्षों में भारत को ड्रोन हब बनाना है।

-सड़क निर्माण 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी। 2014 से पहले प्रतिदिन 12 किलोमीटर अब 37 किलोमीटर हाईवे बन रहा है। 2014 तक 90000 किलोमीटर हाईवे था नौ वर्षों में 53000 किलोमीटर तैयार।

-2014 तक 248 किलोमीटर मेट्रो लाइन नौ वर्षों 860 किलोमीटर तैयार। पांच शहरों की तुलना में 15 शहरों में यह सुविधा।

-भारत की विरासत को आगे ले जाने के लिए काम हो रहा है। इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर बन जाएगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ नाथ धाम का विकास।

-पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास हो रहा है।

-सबसे बड़ा सोलर प्लांट दो हजार मेगावाट से ज्यादा क्षमता का राजस्थान में लग रहा।

– अमृतकाल से शताब्दी वर्ष तक (वर्ष 2047 ) तक भारत विश्व गुरु बनेगा)

Back to top button