शाही शादी में अमेरिकन बिशप माइकल ने लोगों को बताई प्यार की ताकत

विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में आयोजित प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल की शाही शादी के अवसर पर अमेरिकी बिशप माइकल करी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने विंडसर कैसल में तकरीबन 10 मिनट तक प्यार की ताकत और जुनून के बारे में लोगों को बताया। शिकागो में जन्में माइकल करी ने सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और आए 600 मेहमानों के बीच प्यार की ताकत के बारे में उपदेश दिया। उन्होंने कहा प्यार में शक्ति है, इसे कभी कम नहीं समझना चाहिए। शाही शादी में अमेरिकन बिशप माइकल ने लोगों को बताई प्यार की ताकत
 
190 करोड़ लोगों ने देखी प्रिंस हैरी और मर्केल की शादी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विंडसर कैसल के ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के शाही शादी समारोह को दुनिया भर के लगभग 190 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा। चैपल में शनिवार को ब्रिटेन की महारानी समेत 600 अतिथियों की उपस्थिति में 33 वर्षीय प्रिंस हैरी और 36 वर्षीय मेगन विवाह बंधन में बंध गए।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की दिल की बात

प्रिंस हैरी और मेगन के यादगार पल का हिस्सा बनने के बाद 35 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की। प्रियंका ने लिखा, ‘हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा लम्हा आता है जब वक्त ठहर जाता है। आज ऐसा हुआ तुम मेरी दोस्त आकर्षण, प्यार और खूबसूरती का प्रतीक बन गईं। इस शादी के लिए तुम दोनों द्वारा किया गया हर चुनाव इतिहास बन जाएगा। इसलिए नहीं कि ये तुम दोनों की शादी थी, बल्कि इसलिए क्योंकि यह बेमिसाल शादी, बदलाव और उम्मीद का प्रतीक थी।’ 

प्रियंका ने दोनों के लिए लिखा प्यार भरा संदेश

उन्होंने आगे लिखा, ‘दुनिया इन दोनों चीजों को दिल से चाहती है। शुक्रिया इस खूबसूरत तस्वीर के लिए। अपनी आंखों के सामने तुम दोनों को एक होते देखना और तुम्हारे प्यार को दुआएं मिलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। इसके साथ ही मुझे रुला भी दिया। दुआ करती हूं कि तुम दोनों हमेशा खुश रहो और साथ रहो।’

शाही शादी के बाद अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले हैरी और मर्केल अपने काम पर वापस लौट आए हैं। दोनों ने शाही काम की वजह से अपने हनीमून को फिलहाल टाल दिया है। इसके साथ ही नवविवाहित मेगन मर्कल ने उस भारतीय परोपकारी संस्था को और ज्यादा वक्त देने का वादा किया है जिसे उन्होंने ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी के साथ हुई अपनी शाही शादी में मिले तोहफों को दान में देने के लिए चुना है। 

विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में आमंत्रित 600 अतिथियों के बीच पूर्व अमेरिकी अदाकारा ने मुंबई के माइना महिला फाउंडेशन की संस्थापक को बताया कि वह महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली संस्था को ज्यादा समय देने के बारे में विचार कर रही हैं।
 
 

Back to top button