पुरूष नहीं रखते इस बात का ख्याल, इसलिए अक्सर आती है रिश्तों में दरार

पुरुष की आदतें – किसी को पसंद करना बहुत आसान होता है। किसी छोटी सी बात से भी हम किसी इंसान को पसंद करने लगते हैं लेकिन ये पसंद, प्यार में बदलने से पहले कईं पड़ावों से गुज़रती है, कईं मानकों पर खरी उतरती है।पुरूष लोग नहीं रखते इस बात का ख्याल, इसलिए अक्सर आती है रिश्तों में दरार

अपने पार्टनर्स को लेकर लड़के और लड़कियों दोनों की सोच, सपने और ख्वाहिशें अलग होती हैं। कईं बार ऐसा होता है कि किसी को लेकर हमारी पसंद प्यार में बदल जाती है और हम उसके साथ रिश्ता बनाने और उसे निभाने की प्लानिंग करने लगते हैं। लेकिन जिस रिश्ते का आगाज़ बहुत ही खूबसूरती से हुआ, धीरे-धीरे उसमें परेशानियां आने लगती हैं जिसकी वजह हम नहीं समझ पातें। इसमें कईं बार लड़कों की गलती होती है तो कईं बार लड़कियों की, और अक्सर दोनों भी गलत होते हैं।

आज यहां हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके रिश्ते को खराब करती है और उनकी फीमेल पार्टनर को बिल्कुल पसंद नहीं आती। आप भी ध्यान से पढ़िए और अगर आप में भी इनमें से कोई आदत है तो उसे आज ही छोड़ दीजिए।

पुरुष की आदतें 

1- मेल ईगो को आगे रखना-

अक्सर पुरूष अपनी मेल ईगो को इतना बढ़ा बना लेते हैं कि उसके आगे अपनी फीमेल पार्टनर की सही बात को भी नज़रअंदाज़ कर देते हैं। अपनी बात के आगे वो अपनी पार्टनर की भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं जो उनके रिश्ते को खराब करता है।

2- झूठ बोलना

महिलाएं जब किसी से सच्चा प्यार करती हैं तो खुद से ज्यादा उस पर भरोसा करती हैं, ऐसे में जब उनका पार्टनर उनसे बार-बार झूठ बोलता है तो ना केवल उनका भरोसा टूटता है बल्कि वो अपने रिश्ते में भी घुटन महसूस करने लगती हैं।

3- कंट्रोल करने की आदत

पुरूषों में अक्सर अपनी पार्टनर को कंट्रोल करने की, उन्हे दबाकर रखने की आदत होती है जो कि गलत है। ये आदत महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती है।

4- अपनी पार्टनर के परिवार की इज्जत ना करना-

अमूमन ऐसा देखा जाता है कि लड़के अपनी पार्टनर से ये उम्मीद करते हैं या यूं कहा जाएं कि इसे अपना हक समझते हैं कि वो उनके पैरेंट्स और परिवार को इज्जत दें, लेकिन खुद ऐसा करने से दूर भागते हैं।

5- अपनी ग़लती स्वीकार ना करना-

पुरूष अपनी ग़लती को स्वीकारने से पीछे भागते हैं, ये आदत भी उनके रिश्ते को खराब करती है।

6- लापरवाह और बेतरतीब रहना-

महिलाओं को घर व्यवस्थित करना, चीज़ें साफ रखना बहुत पसंद होता है, ऐसे में पुरूष जब अपनी चीज़ों को अस्त-व्यस्त रखते हैं और बार-बार समझाने पर भी नहीं मानते हैं तो महिलाओं को बुरा लगता है।

7- वक्त ना देना-

अगर आप अपनी पार्टनर को वक्त नहीं देते हैं और जितने भी वक्त उसके साथ रहते हैं उसमें सिर्फ अपनी ज़िदंगी से जुड़ी बातें ही करते हैं तो ये भी आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।

ये है पुरुष की आदतें – अगर आप भी अपने रिश्ते को ऐसी ही ग़लतियां कर रहे हैं तो इन्हे आज ही सुधारिए, ये ग़लतियां आपके रिश्ते को खराब कर रही हैं। याद रखिए, प्यार सिर्फ खुशनसीबों ही ही नसीब होता है इसलिए अपने प्यार की कद्र कीजिए।

Back to top button