28 मई, सोमवार का आर्थिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन 

मेष:

आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसकी तन-मन-धन से मदद कर सकते हैं। आज का दिन फायदे वाला है।28 मई, सोमवार का आर्थिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन 

वृषभ:

आज आप कुछ ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन:

अपने कार्यस्थल से ट्रांसफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है।

कर्क:

आजकल आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

कन्या:

आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन, सम्मान, यश-कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला:

जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता। यह भी जरूरी नहीं है कि इससे कोई स्थाई सफलता मिल पाएगी।

वृश्चिक:

व्यापार-व्यवसाय की तरफ नज़र रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों में फुरसत नहीं मिलेगी।

धनु:

सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी हैं। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।

मकर:

आपके सभी कार्यों में शुरूआती दौर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इंताजर करते हैं तो आपके काम अटक जाते हैं। किसी के साथ टकराव रहने से आपकी यह स्थिति नुकसानदेह साबित होती है।

कुंभ:

आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे सयम तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं। आपको विकल्प के रूप में और व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।

मीन:

आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं जो दूसरो के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं। आज के दिन ही कोई अनोखा सुखद क्षेत्र और आपको मिल रहा है जब आपके मौजबहार के दिन फिर से आने वाले होंगे।

Back to top button