28 मई 2018 दिन सोमवार का राशिफल और पंचांग : जानें कैसे आशीर्वाद मिले भोलेनाथ का

आप सभी का मंगल हो . . .

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु- ग्रीष्म
माह- अधिकज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
तिथि- चतुदर्शी
सूर्य- उत्तरायण
सूर्योदय- 05:17
सूर्यास्त- 06:43
राहूकाल (अशुभमुहूर्त) – प्रातः 07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल- पूर्व
शुभदिशा- पश्चिम
अमृतमुहूर्त- प्रातः05:25 से07:08 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-
आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचान से लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

raashifal aaj ka rashifal ujjawal prabhat
वृषभ:-
आज का दिन आनंदपूर्वक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की आशंका है। पेट में तकलीफ हो सकती है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:आज परिजनों के साथ तकरार होने की आशंका है। धन खर्च हो सकता है तथा अपयश मिलने की आशंका है। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित होंगे। कागजातों के मामले में सावधानी रखें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद मिलेगा। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:
आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आनंददायक भोजन मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:
आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संभव हो तो ऑपरेशन आज टाल दें। स्नहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज
भेंट-उपहार मिलने से आनंदित होंगे। अग्नि और जलक्षेत्र से सावधानी बरतें। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, प्रमोशन की संभावना है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन मिश्रत फलदायी है। शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। आमोद-प्रमोद के पीछे धन खर्च हो सकता है। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
स्वास्थ्य पर आज विशेष ध्यान दें। अधिक खर्च होने की आशंका है। परिजनों के साथ संयम बरतें। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

भगवन शिव शंकर

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।
1.आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि सोमवार दिन है।

2. आज सर्वार्थसिद्धि योग है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।

गुरगृहँ गए पढ़न रघुराई। अलप काल बिद्या सब आई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है गुरु वशिष्ठ के आश्रम में परमात्मा अपने तीनों भाइयों के साथ कम समय में सारी विद्या प्राप्त कर लिया।

।। इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button